मैनपुरी। गुरू पूर्णिमा का पर्व नगर के पंजाबी काॅलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में ब्रहम्मलीन स्वामी श्री शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं महामण्डलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के गर्भ गृह में स्वामी श्री एकरसानन्द सरस्वती, स्वामी भजनानंद सरस्वती जी महाराज के श्री विग्रह रूप की वैदिक मंत्रों के बीच शोडसोपचार पूजा आचार्यो द्वारा करायी गयी। इसके उपरांत ब्रहम्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की समाधी स्थल पर महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज व दूर दराज जनपदों, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से आये श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज का भी पूजन कर आर्शीवाद लिया।
इस अवसर पर डा. संजीव मिश्रा वैधजी, सूर्यकांत त्रिपाठी, राम खिलाड़ी यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, रज्जन गुप्ता, अतुल कृष्ण द्विवेदी, श्याम जी दीक्षित, नीरज बाबू, रामबदन पाण्डेय, सुभाष मिश्रा, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, अनिल गुप्ता समाजसेवी, अजय गुप्ता बंटी, अमित अग्रवाल, प्रवीण पालीवाल, आदि भक्त प्रमुख रुप से मौजूद रहे। इस दौरान आश्रम में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। जो कि देर शाम तक चलता रहा।

