Web News

www.upwebnews.com

भाकियू अराजनैतिक की हुंकार: 9 जून को गोला से हरिद्वार कूच करेंगे हजारों किसान

June 7, 2026

भाकियू अराजनैतिक की हुंकार: 9 जून को गोला से हरिद्वार कूच करेंगे हजारों किसान

रामचन्द्र मंगलेश /एपी सिंह

मितौली खीरी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की युवा मोर्चा बैठक खिरिया चौराहा स्थित पटेल ढाबा पर जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन एवं युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट सर्वजीत सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में युवाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में 9, 10 एवं 11 जून को हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 9 जून को गोला गोकरननाथ रेलवे स्टेशन से हजारों कार्यकर्ता हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। नेताओं ने किसानों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर हरिद्वार से बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।