Web News

www.upwebnews.com

बलिया में दो बोरी गेहूं के लिए बेटे ने की पिता की हत्या

April 16, 2026

बलिया में दो बोरी गेहूं के लिए बेटे ने की पिता की हत्या

बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के नथूपुर गांव में दो बोरी गेहूं को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र चौहान ने अपनी विवाहित बेटी को घर का कुछ गेहूं देने का निर्णय लिया था। यह फैसला उनके बेटे पप्पू चौहान को इतना नागवार गुजरा कि उसने लाठी-डंडों से पिता पर हमला कर दिया बुजुर्ग पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थिति तब और भयावह हो गई जब बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत में फेंककर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की।