लखीमपुर खीरी।पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,कांवरियों के जत्थों ने आकर जिले भर के शिव मंदिरों में कावड़ चढ़ाई देवों के देव महादेव की कृपा से कई किलोमीटर दूर चलकर आने वाले कांवरियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जनपद के पौराणिक तीर्थ स्थलों में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर ओयल जो मेंढक मंदिर के नाम से जाना जाता है में भारी संख्या में भोलेनाथ के भक्त कांवर लेकर पहुंचे जहां सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी डिंपल सिंह के साथ अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा कड़ी निगरानी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही इसी क्रम में टेढ़ेनाथ मंदिर,भुईफोपुरवा नाथ बाबा और लीलौटीनाथ बाबा के साथ-साथ मैगलगंज में स्थित मडिया घाट और देवकली में भी भारी भीड़ भक्तों की उमड़ पड़ी सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस बल हर जगह तैनात रहा और भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग होती रही।
विकास खंड मितौली के ग्राम रतहरी के कठिना नदी पर स्थित पौराणिक बाबा कष्टहरण धाम मंदिर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के सौजन्य से पूर्व प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार, समाजसेवी सुरेश राठौर के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कांवरिया क्षेत्र के सम्मानित नागरिक भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
