Web News

www.upwebnews.com

परमार्थ सेवा समिति ने जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन और दीपावली उपहार बांटे

November 13, 2026

परमार्थ सेवा समिति ने जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन और दीपावली उपहार बांटे

-पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा उपहार देते हुए

हाथरस। बागला कॉलेज रोड स्थित अन्न क्षेत्र गांधी पार्क में परमार्थ सेवा समिति की ओर से पेंशन एवं दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अन्न क्षेत्र के कर्मचारियों, स्टाफ और असहाय महिलाओं को 700 रुपये नकद पेंशन के साथ शॉल, साड़ी, छाता, बाल्टी, मग्गा और मिठाई वितरित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा और पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी रहे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा ने की तथा संचालन दिनेश सरदाना ने किया। वक्ताओं ने जरूरतमंद महिलाओं के सम्मान और सहयोग के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर तजवंत कालरा, रमेशचंद गुप्ता, विकास अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, मदन मोहन गौड़, संजीव आंधीवाल, महिपाल सिंह, राजीव कुमार कौशिक, राजकुमार अग्रवाल, पुरुषोत्तमदास खंडेलवाल, मुरारीलाल पचौरी, श्रीभगवान अग्रवाल, विकासचंद अग्रवाल, बालकिशन, रामजीलाल और रामलाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।