Posted on 14.05.2026, Time 05.30 PM , Thursday, Lucknow
लखनऊ, 14 मई 2026, मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। भैंसाकुंड श्मसान घाट पर उनकी चिता को ससुर वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी।अपर्णा और उनकी बेटियां भी भैंसाकुंड पर मौजूद रहीं।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद अवधेश प्रसाद समेत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भरी संख्या में उपस्थित थे अन्त्येष्टि के मौके पर यादव परिवार के सदस्य इटावा और सैफई से भी यहां पहुंचे। इसके पूर्व प्रतीक की शवयात्रा उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से खुले वाहन से भैंसाकुंड को रवाना हुई।
शवयात्रा में भारी जनसमूह उमड़ा। उनके मित्र, परिजन, सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पैदल ही साथ चले।


