Web News

www.upwebnews.com

नीट छात्रा से गैंगरैप पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

May 25, 2026

नीट छात्रा से गैंगरैप पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

महोबा की घटना पर जिला मुख्यालय पर जताया विरोध रेपिस्टों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, कड़ी सजा मिलें

Post on 25.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia, Time
4.00 Am

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

महोबा में नीट छात्रा के संग हुए सामूहिक दुष्कर्म पर सोमवार को उबाल रहा। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कहा कि आरोपी रेपिस्टों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले। कड़ी सजा हो।
साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा व आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

महोबा में नीट छात्रा से गैंगरैप की घटना के मामले में कांग्रेस ने जमकर विरोध जताया। जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरा आक्रोश जताया। यूपी में कानून व्यशवस्‍था पर गहरे सवाल उठाए।
इस दौरान जिलाध्ययक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने कहा कि घटना से महिला सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया। ज्ञापन में कहा कि नीट छात्रा के साथ घटना अमानवीय है साथ ही सुरक्षा व्यावस्था पर सवाल पैदा कर गई। पार्टी नेताओं ने आरोपी रेपिस्टों के खिलाफ एफटीसी कोर्ट में मुकदमा चलाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए। पार्टी ने पीड़िता व परिवार को तत्काल सुरक्षा कराने व उचित आर्थिक सहायता, इलाज की व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई।कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी भी बेटी संग ऐसी घटना का दोहराव हो। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा।
इस दौरान जिला, शहर के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी,असलम खुर्शीद, अनुभव मल्होत्रा, वरिष्ठर नेता असद मौलाई, नजाकत हुसैन, पार्षद मोअज्जम अली, एडवोकेट अंजार हुसैन, आजम खां, बन्ने पहलवान, मुशाहिद चौधरी, सलीम, अशरफ अली, अजय गोपाल रस्तोगी, अनुराग शर्मा, गौरव, तबस्सुम आदि‍ रहे।