Web News

www.upwebnews.com

निजी अस्पताल में गर्भवती महिला से अभद्रता, पीटने का आरोप

June 2, 2026

निजी अस्पताल में गर्भवती महिला से अभद्रता, पीटने का आरोप

मैनपुरी 2 जून उप्रससे। नगर के कचहरी रोड स्थित सतीश नर्सिंग होम में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, वहां मौजूद गर्भवती महिला ने चिकित्सक व उनके स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया, कहा कि उन्हें अस्पताल में पीटा गया है, पति से भी हाथापाई की गई है।पुलिस पीड़िता को साथ ले गई, वहां तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी पूजा ने बताया कि उनके पेट में दर्द था, जिसका इलाज कराने के लिए वह कचहरी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम आई थीं। वह ढाई महीने की गर्भवती हैं। चिकित्सक ने उन्हें देखा और कोई दवा नहीं लिखी। तो उन्होंने फीस वापस करने के लिए कहा, इसी बात पर चिकित्सक भड़क गया। जब आराम से बात करने के लिए कहा तो पूरे स्टाफ ने उन्हें घेर लिया। इस बीच चिकित्सक की मां जो खुद एक चिकित्सक हैं। उन्होंने आकर पीटना शुरू कर दिया, जब वीडियो बनाने का प्रयास किया तो फोन छीन लिया गया। पूजा ने पति के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। मारपीट की सूचना पर मौके पर आई पुलिस को कमरे का सीसीटीवी भी नहीं दिखाया। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने पीड़िता की तरफ से चिकित्सक और उसकी चिकित्सक माँ के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था।