Web News

www.upwebnews.com

नागरिक सुरक्षा विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया व्यापक वृक्षारोपण

June 5, 2026

नागरिक सुरक्षा विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया व्यापक वृक्षारोपण

“एक पेड़ मां के नाम” लगाने का लिया संकल्प
मथुरा।भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं नई दिल्ली स्थित नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक महानिदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिक सुरक्षा विभाग, मथुरा द्वारा जनपद में “वृक्षारोपण अभियान” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा, चंद्र प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देशन तथा उप नियंत्रक कश्मीर सिंह, नागरिक सुरक्षा, मथुरा एवं ए डी सी के कुशल मार्ग-दर्शन में संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत वार्डन पोस्ट संख्या 01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव के नेतृत्व में वेटरनरी कॉलेज, औरंगाबाद एवं दामोदर पूरा एवं महत्वपूर्ण स्थलों आदि स्थानों पर सघन वृक्षारोपण किया गया। इस वर्ष अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम में वार्डन पोस्ट संख्या 01 की टीम के वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर स्थानीय जलवायु के अनुकूल स्वदेशी, छायादार और औषधीय पौधे रोपे। मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने सभी स्वयंसेवकों को एक पेड़ मां के नाम लगाने, पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई। इस पुनीत कार्य/मुहिम में डिप्टी पोस्ट वार्डन विकास सोनी, सेक्टर वार्डन राम सैनी, हेमंत, राजेश कुमार, शुभम कुमार, गुलशेर, पवन प्रकाश, अविनाश, अरुण, देवेन्द्र, श्याम नरेश अग्रवाल,पंकज गर्ग, रोहित कुशवाह, पंकज कुमार,अनुज एवं वरिष्ठ अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।