Web News

www.upwebnews.com

ध्यान, योग और आत्मचेतना का पर्व बना ध्यानोत्सव

June 15, 2026

ध्यान, योग और आत्मचेतना का पर्व बना ध्यानोत्सव

ब्राइटर माइंड के बच्चों ने बंद आंखों से सब देखकर किया अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन
सीएमओ ने किया शुभारंभ
( संजीव गुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस मेडीटेशन की ओर से रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे “ध्यानोत्सव” के दूसरे दिन ध्यान साधना के माध्यम से आंतरिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडीटेशन किस तरह प्रभावी हो सकता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
मिश्रीपुर स्थित श्री रामचंद्र मिशन योगाश्रम में आयोजित तीन दिवसीय ध्यानोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विवेक मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
ध्यानोत्सव के आरंभ में लखनऊ से आये चंद्रकांत ने योग के कुछ प्रमुख आसन कराये।
ध्यानोत्सव में मौजूद लोग उस समय अचंभित रह गए जब रामचंद्र मिशन द्वारा संचालित ब्राइटर माइंड कार्यक्रम के बच्चों चेतन और करिश्मा ने आंखों में पट्टी बांधकर लोगों के विजिटिंग कार्ड,नोट के नंबर, गेंदों के रंग, पहचान पत्र आदि सही पढ़कर बता दिया। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा की लोगों ने जमकर सराहना की।
जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा ने सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडिटेशन की सफाई की विधि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्री रामचन्द्र मिशन के कार्यों और उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि
ध्यानोत्सव का मूल उद्देश्य व्यक्ति के अंतर्मन में दया, करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व की भावनाओं का विकास करना है, ताकि जीवन और कार्य के बीच संतुलन स्थापित हो सके।


केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा ने प्रतिभागियों को ध्यान अभ्यास कराया।
इस मौके पर सीएमओ डॉ विवेक मिश्रा ने कहा कि रामचंद्र मिशन ध्यान साधना के माध्यम से लोगों की आध्यात्मिक उन्नति कर मानव कल्याण का जो काम कर रहा है वह अद्वितीय है।
जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा और प्रशिक्षक श्री गोपाल अग्रवाल ने सीएमओ डा मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ध्यानोत्सव के आयोजन में राजगोपाल अग्रवाल, ममता सिंह हर्षवर्धन अग्रवाल,आनंद मिश्रा, सुयश सिन्हा, संजय सक्सेना, प्रवीण बाजपेई, कृष्णा भारद्वाज,सुनीता सिन्हा ,मदनेश कुमार, प्रवेश मिश्रा, अभिषेक कुमार, सुरेंद्र सिन्हा,रजनीश कुमार, अमिता सक्सेना, प्रतिमा,आलोक, माया सिंह,आदि का विशेष सहयोग रहा।