Web News

www.upwebnews.com

धर्म रक्षा व गौ संरक्षण यात्रा को शि‍व सेना ने बनाईं 51 की टीम

May 27, 2026

धर्म रक्षा व गौ संरक्षण यात्रा को शि‍व सेना ने बनाईं 51 की टीम

मुरादाबाद में होगा भव्यौ कार्यक्रम, संभालेंगे विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थाएं

Post on 27.5.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 9.00 PM
मुराराबाद,उप्र समाचार सेवा
शिव सेना ने धर्म-रक्षा व गौ संरक्षण यात्रा के लिए जनजागरण अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटी है।पार्टी ने मुरादाबाद में भव्यं कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसी सिलसिेले में बुधवार को होटल ग्रैंड साई में हुए कार्यक्रम में शिव सेना ने आचार्य अखिलेश दास जी को भगवा शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में धर्म, गौ रक्षा व सनातन संस्कृति को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज द्वारा संचालित धर्म रक्षा व्‍ गौ-संरक्षण यात्रा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया।मंडल, जिला के अलावा बिलारी, ठाकुरद्वारा व शहरी क्षेत्र में व्या पक स्तजर पर कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी पार्टी के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व उनकी टीम को सौंपी गई।
इस मौके पर जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि धर्म व गौ रक्षा के लिए समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। कहा कि शिवसेना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे मुरादाबाद में व्यापक कार्यक्रम होंगे।साथ हीभगवा चेतना -यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।जिला प्रमुख ने जगतगुरु शंकराचार्य का आभार जताया।
निर्णय लिया गया कि यात्रा व अन्यक आयोजनों की सफलता को सक्रिय 51 लोगों की विशेष टीम गठित हुई। सभी पदाधकिारी अलग-अलग क्षेत्रों में समन्वय व व्यवस्था संभालेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रमुख के अलावा कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, राहुल सिंह, शिव कुमार, मयंक सैनी समेत कई पदाधिकारी रहे। सभी ने धर्म रक्षा और गौ संरक्षण का संदेश को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।