Web News

www.upwebnews.com

धरोहर ज्वैलर्स का भव्य शुभारंभ रानीगंज में आधुनिक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन

June 6, 2026

धरोहर ज्वैलर्स का भव्य शुभारंभ रानीगंज में आधुनिक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन

लखीमपुर खीरी।रानीगंज क्षेत्र में आभूषण प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में धरोहर ज्वैलर्स के नवीन शोरूम का भव्य उद्घाटन शनिवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत शोरूम संचालकों अमित कुमार वर्मा एवं शशांक गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन करते हुए इसकी आकर्षक सजावट एवं ग्राहकों के लिए उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। धरोहर ज्वैलर्स में सोने के आभूषण, स्टर्लिंग सिल्वर, 925 सिल्वर तथा डायमंड ज्वैलरी की विस्तृत श्रृंखला ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।शोरूम प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं नवीनतम डिजाइनों के आभूषण उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन अवसर पर विशेष ऑफरों एवं आकर्षक योजनाओं की भी घोषणा की गई।इस अवसर पर नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने धरोहर ज्वैलर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।