Posted on 28.04.2026 Time 10.05 PM Tuesday, New Delhi, Industrial Groth rate fall 1 %
नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026, देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में पिछले महीने गिरावट दर्ज की गई और यह इस वर्ष फरवरी के पांच दशमलव एक प्रतिशत से घटकर मार्च में चार दशमलव एक प्रतिशत पर आ गयी। यह पिछले पांच महीने का सबसे निम्न स्तर है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय से जारी आंकडों के अनुसार पिछले महीने खनन क्षेत्र के उत्पादन वृद्धि दर बढोतरी हुई और यह फरवरी के तीन दशमलव एक प्रतिशत की तुलना में पांच दशमलव पांच प्रतिशत हो गयी। लेकिन विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई और यह फरवरी के पांच दशमलव नौ प्रतिशत से घटकर मार्च में चार दशमलव तीन प्रतिशत पर आ गयी। बिजली उत्पादन की वृद्धि दर भी फरवरी के दो दशमलव तीन प्रतिशत से कम होकर मार्च में शून्य दशमलव आठ प्रतिशत रही।
