Web News

www.upwebnews.com

तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

July 5, 2026

तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीगढ़ के अकराबाद निवासी रोहित पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रोहित एटा जनपद के सिढ़पुरा में अपने रिश्तेदार से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पेट दर्द होने पर वह शौच के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।