हाथरस।सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी के पास बीती रात तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से दूसरे ऑटो में सवार 55 वर्षीय पप्पू पुत्र प्रकाशी निवासी भटीकरा की मौत हो गई। बताया जाता है कि पप्पू अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था। टीकरी के पास सामने से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
