Web News

www.upwebnews.com

तिकुनियां प्रेस क्लब ने किया भारत-नेपाल मैत्री पत्रकारिता सम्मेलन का आयोजन

June 7, 2026

तिकुनियां प्रेस क्लब ने किया भारत-नेपाल मैत्री पत्रकारिता सम्मेलन का आयोजन

*तिकुनियां, खीरी।* प्रेस क्लब तिकुनियां द्वारा शनिवार को महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में भारत-नेपाल मैत्री पत्रकारिता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेपाल के कैलाली जिले से दो दर्जन पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

नेपाल के पत्रकार हेमंत मांडव ने कहा कि भारत-नेपाल की मित्रता बहुत पुरानी है और इसे और गहरा करने के लिए सजग रहना होगा। उन्होंने अपील की कि दोनों देशों के बीच किसी भी समस्या का समाधान सरकारों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिल-बैठकर करना चाहिए ताकि प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बना रहे।

समाधान समाचार पत्र के संपादक पदमराज ने कहा कि दोनों देशों के पत्रकारों, व्यापारियों व प्रशासन को सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। सम्मेलन से आपसी परिचय और समस्याओं का समाधान होता है।

क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने नेपाली पत्रकारों का स्वागत किया और कहा कि पत्रकारों के हित में हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर विधायक को मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया।

सम्मेलन में नेपाल से गणेश क्षेत्री, विनोद चौधरी, पूर्ण कुमाल, रामनारायण चौधरी, खेमू ढुंगाना, वीरेंद्र शाह, टीकाराम साऊद सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। तिकुनियां प्रेस क्लब से अध्यक्ष राजीव खत्री, संरक्षक रूपनारायण मिश्रा, अतुल तिवारी, लवकुश कुमार, महामंत्री आनंद अग्रवाल समेत तमाम पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में ज्ञानी गुरमेज सिंह, आशीष अग्रवाल, पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।