Web News

www.upwebnews.com

तम्बाकू पर कर घटाने की चंद्र बाबू नायडू की मांग

May 18, 2026

तम्बाकू पर कर घटाने की चंद्र बाबू नायडू की मांग

Chandra Babu Naidu

विजयवाडा, 18 में 2026, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल को पत्र लिखकर तंबाकू किसानों की समस्याओं का उल्लेख किया है। श्री नायडू ने पत्र में बताया कि सिगरेट पर संशोधित कर नीति के लागू होने के बाद फ्लू-क्योर वर्जीनिया तंबाकू की खेती करने वाले किसान बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि सिगरेट पर जीएसटी 28 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत हो जाने के कारण उत्पाद शुल्क में भी वृद्धि हुई है।

श्री नायडू ने कहा कि जीएसटी, उत्पाद शुल्क और राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क के कारण कर का बोझ बढ़ा है और बाजार में सिगरेट की खरीद में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण निर्यातकों को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। श्री नायडू ने सरकार से तंबाकू किसानों के हितों की रक्षा करने और बाजार को स्थिर करने के लिए कर संरचना और उत्पाद शुल्क नीति की समीक्षा करने का आग्रह किया है।