Web News

www.upwebnews.com

चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

May 15, 2026

चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

Posted on 15.05.2026, Time-8:15PM
Sitapur, Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव के आगे बसावनपुर के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।जानकारी के अनुसार एक बाइक पर राजकुमार पुत्र मिश्री लाल, शिवकुमार पुत्र मिश्री लाल तथा सुरेश अवस्थी पुत्र राम सनेही निवासी बैदौरा थाना थानगांव सवार थे। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं।वहीं दूसरी बाइक पर कामिनी पत्नी वीरेंद्र निवासी सबलापुर रेउसा, कुंज पुत्र वीरेंद्र (उम्र लगभग 8 वर्ष) तथा राजेश सवार थे। यह लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक मिश्रा के निर्देश पर तीन एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी छह घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।