Web News

www.upwebnews.com

गौरीफंटा सीमा से महानगरों तक धड़ल्ले से दौड़ रहीं टैक्सियां, सवारियों की जान जोखिम में!

October 8, 2026

गौरीफंटा सीमा से महानगरों तक धड़ल्ले से दौड़ रहीं टैक्सियां, सवारियों की जान जोखिम में!

इंडो-नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा खीरी

उ प्र समाचार सेवा
गौरीफंटा खीरी। इंडो-नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा सीमा से भारत के विभिन्न महानगरों जैसे लखनऊ, बरेली, कानपुर समेत अन्य शहरों के लिए टैक्सियों का संचालन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इन टैक्सियों में क्षमता से अधिक नेपाली सवारियों को भूसे की तरह भरकर सफर कराया जा रहा है, जिससे यात्रियों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कई टैक्सियां नियमों को ताक पर रखकर संचालित की जा रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।