उप्रससे 31 जुलाई
बस्ती।गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन जनपद बस्ती में किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार प्रात अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड बस्ती में डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक, बस्ती द्वारा फीता काट कर किया गया।प्रतियोगिता का भव्य समापन दिनांक 03 अगस्त पुलिस लाइन होगा इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत,आरटीओ माला बाजपेयी क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन–बस्ती कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन बस्ती ब्रजेश कुमार पटेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
जयन्त कुमार मिश्र संवाददाता
