Web News

www.upwebnews.com

गोमतीनगर में होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

August 11, 2026

गोमतीनगर में होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

कोई सुसाइड नोट नहीं म‍िला, पहचान पत्र मिलने से हुई शव की शिनाख्त

दइलाइट आईएनएन होटल में हुई घटना का मामला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के होटलों में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते कुछ दिनों पहले हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेक खंड चार स्थित THE ELITE होटल में गुजरात निवासी अमित शर्मा का शव मंगलवार को फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कमरे का दरवाजा तोड़वाकर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि उसका शव रस्सी के सहारे झूलता मिला। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस को होटल के कमरे से एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक पेन, घटना में इस्तेमाल रस्सी, एक काला बैग व कपड़े मिले हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार छत्तीसगढ़ में में रह रहा है उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चन्द्र तिवारी के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि विवेक खंड चार स्थित होटल THE ELITE INN के कमरा नंबर 301 ठहरे एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चन्द्र तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़वाकर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि उक्त व्यक्ति का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटक रहा था।
इंस्पेक्टर का कहना है मृतक की जेब से मिले आधार के जरिए शव की पहचान गुजरात राज्य के दिल्ली गेट ईश्वर भवन मानसरोवर रोड दुर्गा आफसेट के पास पालनपुर बनास कांठा निवासी अमित शर्मा पुत्र मदन गोपाल शर्मा के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक की पत्नी बच्चों के साथ रायपुर छत्तीसगढ़ में रहती है, जिसे सूचना दे दी गई है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घरवालों के आने के बाद ही साफ होगा कि अमित शर्मा क्या कारोबार या फिर कौन-सी नौकरी करते थे।