मैनपुरी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आवास विकास स्थित शौर्य पैलेस में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव समेत सपा के तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे, डिम्पल यादव ने शाल भेंट कर शंकराचार्य के पैर छूकर आश्रीवाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को दोहराते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीणअर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। शंकराचार्य ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि समाज और मानवता से जुड़ा मुद्दा है।इस दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उनपर काफी हमलावर दिखे। उन्होंने कहा वह कभी शंकराचार्य नहीं बन सकता क्योकि उसके पास वो आहर्ता नही है उसके पास वह जिस गद्दी पर बैठा है बहुत छोटी है उसकी वो गद्दी। अविमुक्तेश्वरानंद जिस गद्दी पर बैठा है उससे बहुत छोटी है उसकी गद्दी, हम पूरे संसार के गुरु है और वो एक छोटे से प्रदेश के आधे अधूरे मुख्यमंत्री है। 9 वर्षो से इनकी सरकार है अगर ये चाहते तो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर सकते थे लेकिन इन्होंने नही किया इनको ऊपर से आदेश नही मिला होगा। भाजपा वाले नकली हिन्दू है। इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने सभी मुक्तेश्वर आनंद के सामने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपके साथ हैं और हमेशा रहेंगे आपका जो अपमान हुआ है उसकी प्रकृति बदला जरूर लेगी।
