पुलिस ने किया बीच बचाव कर कराया मामला शांत
उप्रससे 04 जुलाई।
बस्ती ।भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का आज बस्ती जनपद के प्रथम आगमन पर एक स्थानीय होटल में तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इससे पूर्व जनपद में प्रवेश से लेकर होटल पहुंचने तक के बीच में दर्जनों जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया ।
तो वहीं होटल पर कुर्सी पर बैठने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और कर लात घुसे चले। पुलिस की माने तो भारतीय जनता पार्टी से सदर विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर रहे दो बड़े नेताओं के समर्थक मीटिंग हाल में झगड़ा करते नजर आए ।
इस घटना को लेकर थाना प्रभारी पुरानी बस्ती शाशन्त शेखर राय ने बताया कि भाजपा नेता विपिन शुक्ला व मोदु चौधरी के समर्थकों के बीच कुर्सी बैठने को लेकर मारपीट हुई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया ।
जयंत कुमार मिश्र संवाददाता

