Web News

www.upwebnews.com

कथा को एकाग्र मन से सुनने वाला व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से समृद्ध : गोविंदानंद

June 5, 2026

कथा को एकाग्र मन से सुनने वाला व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से समृद्ध : गोविंदानंद

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ
बलदेव।अधिक मास के चलते श्री दाऊजी कोल्ड स्टोरेज पर श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा का शुभारंभ क्षीरसागर स्थित हरदेव जी मंदिर से हुआ।महिलाएं 51 कलश लेकर निकलीं।कलश यात्रा का जगह जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा व आरती उतार कर किया।
इस अवसर पर रमणरेती आश्रम महावन से आए गोविंदानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाने से पुण्य की प्राप्ति होती है, लेकिन श्रद्धा और एकाग्रता के साथ कथा का श्रवण करने से व्यक्ति को विशेष आध्यात्मिक लाभ मिलता है। श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के माध्यम से व्यक्ति के मन में भगवान के प्रति समर्पण और सकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं।
इस अवसर पर भागवत प्रवक्ता कपिलदेवाचार्य,परीक्षित यतेंद्र पांडेय,रंजना शर्मा, श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल के अध्यक्ष राकेश गोयल,अनीता गोयल,नारायण गोयल,तुषार गोयल,रोहित मोदी,विनोद गर्ग,विशाल अग्रवाल,सुदीप बंसल,संजीव गोयल,दिवाकर स्वरूप शर्मा,ललित शाहू,भूदेव सिंह,प्रेमवीर सिंह,पिंटू पांडेय,बलराम पाठक,जगदीश पाठक,सुनील गोयल,संजीव गोयल,बंटी गोयल,विकास अग्रवाल,सुनील गर्ग,राजा सेठ,अमित भारद्वाज,हरिओम अग्रवाल, करन अग्रवाल,त्रिलोकी नाथ मोदी,
सुजीत वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।