हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित जगदंबा होटल के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
