एटा 14 नवंबर उप्रससे। जनपद में अवागढ़ थाना क्षेत्र के कटेलिया गांव के बाहर एक युवक का शव बाबुल के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के हजरतपुर निवासी अवनीश पुत्र राम खिलाड़ी अपनी ससुराल आया हुआ था। अवनीश के दो बच्चे हैं-7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अवागढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
