Web News

www.upwebnews.com

एटा में पटाखा फटने से किशोरी झुलसी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

November 9, 2026

एटा में पटाखा फटने से किशोरी झुलसी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

एटा 09 नवंबर उप्रससे। जनपद में मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में सोमवार को पटाखा फटने से 14 वर्षीय किशोरी कामिनी का हाथ झुलस गया। उसे एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कामिनी अपने घर के बाहर सीता-गीता पटाखा चला रही थी। तभी अचानक पटाखा फट गया और उससे निकला बारूद उसके हाथ पर लगा।
कामिनी के पिता उमेश ने बताया कि पटाखा फटने से उनकी बेटी का हाथ झुलस गया है। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए,उसका उपचार चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक, पटाखे के बारूद से कामिनी का हाथ जल गया है। उसका इलाज जारी है।