Web News

www.upwebnews.com

एटा में चाय से 16 माह की मासूम झुलसी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

August 26, 2026

एटा में चाय से 16 माह की मासूम झुलसी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

 

एटा 25 अगस्त उप्रससे। जनपद में कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर में आज मंगलवार को हादसा हुआ, जिसमें 16 माह की एक बच्ची गर्म चाय गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

शांति नगर निवासी रोहित मिश्रा की 16 माह की बेटी अदिति मिश्रा बैठी थी। इसी दौरान अचानक गर्म चाय उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
हादसे के बाद परिवार के सदस्यों ने तत्काल बच्ची को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने बिना देरी किए उसका उपचार शुरू कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और उपचार जारी है।