Web News

www.upwebnews.com

एटा में ग्रामीणों ने खेतों-प्लाट के ऊपर से विद्युत लाइन निकालने का किया विरोध किया

July 12, 2026

एटा में ग्रामीणों ने खेतों-प्लाट के ऊपर से विद्युत लाइन निकालने का किया विरोध किया

Posted on 10.07.2026

एटा 10 जुलाई उप्रससे। जनपद में सकरौली थाना क्षेत्र के धर्मगढ़ी गांव में एक निजी नलकूप के विद्युतीकरण के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।

ग्रामीणों और विद्युत टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम के सामने रास्ता रोककर खड़ी हो गईं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत लाइन उनके खेतों और प्लाटों के ऊपर से जबरन निकाली जा रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीणों के भारी विरोध और आक्रोश को देखते हुए विद्युत विभाग की टीम को बिना काम किए ही वापस लौटना पड़ा।
जलेसर क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के एक्सईएन ओ.पी. पाल भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को स्थिति समझाने और कोर्ट के निर्देशों के बारे में बताया।

ग्रामीण वेद प्रकाश ने बताया कि उनके गांव में निजी नलकूप के लिए लाइन बिछाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लाइन उनके खेतों, पशुपालन क्षेत्रों और हरे पेड़ों के ऊपर से निकाली जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि लाइन खेतों के बगल से निकाली जाए, लेकिन अधिकारी अपनी बात पर अड़े हुए हैं और जबरन लाइन निकालने का प्रयास कर रहे हैं।