Web News

www.upwebnews.com

एटा में खाना खाकर छत पर टहल रहे सिंचाई विभाग के अमीन की गिरकर मौत

November 4, 2026

एटा में खाना खाकर छत पर टहल रहे सिंचाई विभाग के अमीन की गिरकर मौत

एटा 04 नवंबर उप्रससे। जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित आईटीआई के पास सिंचाई विभाग के अमीन कौशल किशोर की छत से गिरने से मौत हो गई। वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

कौशल किशोर (40) पुत्र रामेश्वर दयाल थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड पर आईटीआई के पास रहते थे। वह देर रात खाना खाकर छत पर टहल रहे थे तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गये। परिजन और आसपास के लोग उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

कौशल किशोर के बहनोई रामसेवक ने बताया कि वह रोज की तरह खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।