Web News

www.upwebnews.com

एंबुलेंस को डीजल नहीं मिलने के कारण दर्द से तड़प तड़प अधेड़ की मौत,

April 24, 2026

एंबुलेंस को डीजल नहीं मिलने के कारण दर्द से तड़प तड़प अधेड़ की मौत,

एसडीएम को डीएम ने भेजा नोटिस, जांच के दिए आदेश।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 24/04/2026

बलिया । बैरिया थाना क्षेत्र के पांडेपुर निवासी छट्ठू शर्मा 50 वर्ष के सीने में दर्द हो रहा था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में मरीज को लेकर बलिया जा रही थी कि अचानक एंबुलेंस डीजल की की कमी हो गई वही एंबुलेंस चालक ने पेट्रोल पम्प पर जाकर डीजल की मांग की। मरीज के साथ ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव प्राइवेट एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए बलिया लेकर जा रहे थे, किंतु एंबुलेंस में डीजल नहीं था। वह टेंगरही के निकट के पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए आए और आग्रह किया कि रोगी की हालत गंभीर है। 5 लीटर डीजल दे दीजिए। ताकि मरीज को हम ले जाकर बलिया इलाज करा सके। किंतु डीजल पंप संचालक ने यह कहते हुए डीजल देने से मना कर दिया कि डीजल खत्म हो गया है।तब ग्राम प्रधान ने बताया कि तब मैंने मदद के लिए उप जिलाधिकारी बैरिया संजय कुशवाहा को फोन लगाकर पेट्रोल दिलवाने का आग्रह किया था, किंतु उन्होंने प्राइवेट एंबुलेंस को पेट्रोल दिलाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि मैं किसी प्राइवेट वाहन के लिए किसी से कुछ नहीं कह सकता। फिर ग्राम प्रधान ने तीन-चार मोटरसाइकिलों से लगभग 5 लीटर पेट्रोल निकालकर एंबुलेंस में डाला और वह छट्ठू शर्मा को लेकर सदर अस्पताल के लिए निकले। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि रास्ते में ही छट्ठू शर्मा की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पेट्रोल मिल गया होता तो शायद छट्ठू शर्मा की जान बच जाती।घटना बुधवार की रात की है। वही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि एंबुलेंस से मरीज को बलिया इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि और एंबुलेंस में तेल की कमी थी और एंबुलेश सीसी टीवी में पेट्रोल पम्प पर खड़ी दिखी है पेट्रोल पम्प वालों ने डीजल नही दिया यह प्रमाणित हो रही है और स्वीकार कर रहा है उन्होंने किसी को पेट्रोल पम्प पर तेल नही दिए था जब पेट्रोल पंप की जांच कराई गई तो वहां साढ़े आठ हजार लीटर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त था एंबुलेंस वाले को तेल देना चाहिए था उनकी यह कमी है इंडियन आयल कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है जांच हो रही है अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है तो उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे।विभिन्न कंपनियों के 157 पेट्रोल पम्प है जिसको लेकर सभी का बैठक बुलाया है जो आवश्यक गाडियां है उनको निश्चित ही पेट्रोल और डीजल देना चाहिए सभी पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल है कि आवश्यक सेवाओं को तत्काल दे सकें।पेट्रोल पम्प में अपने अधिकारियों को यह सूचना दी है और नही अपने कंपनी को सूचना दी है यह गलत है उनके खिलाफ उनकी जिम्मेदारी तय करेंगे। एसडीएम बैरिया को ग्राम प्रधान ने फोन किया था लेकिन एसडीएम साहब को समझ नही पाया कि एंबुलेंस के लिए तेल मांगा जा रहा है या किसी और के लिए मांगा जा रहा है यह ठीक नही है मैं एसडीएम की लापरवाही मानूंगा।और एसडीएम को सुबह नोटिस दिया हूं और एसडीएम को फटकार भी लगाई है उनकी जिम्मेदारी थी कि एंबुलेंस के लिए पेट्रोल पम्प वाले को फोन करते।क्योंकि की जनपद में कही पेट्रोल और डीजल की किल्लत नही थी एसडीएम को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी ह