Web News

www.upwebnews.com

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अयोध्या में आयोजित 10वें दीपोत्सव में भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक किया

November 9, 2026

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अयोध्या में आयोजित 10वें दीपोत्सव में भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक किया

अयोध्या : 07 नवम्बर, 2026, भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी0पी0 राधाकृष्णन जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज दीपावली के अवसर पर अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव-2026 में रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक किया। उन्हांंने श्रीराम दरबार की आरती की तथा साधु-सन्तों का सम्मान किया।
उपराष्ट्रपति जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पावन नगरी अयोध्या आकर उनका हृदय भावविभोर है। भगवान श्रीराम धर्म, सत्यनिष्ठा, करुणा, आदर्ष एवं आचरण के शाष्वत प्रतिरूप हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि वास्तविक महानता शक्ति या पद में नहीं होती, बल्कि चरित्र बल व अपने कर्तव्यों के प्रति अटूट आस्था और निष्ठा में होती है। भगवान श्रीराम ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और निजी हितों से ऊपर धर्म और प्रजा के कल्याण को माना। श्रीराम के आचरण का अनुसरण इस देष में दो कर्मयोगी-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं। बहुत लम्बे समय के बाद कोई संत किसी राज्य का मुख्यमंत्री बना है। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी ने भव्य श्रीराम मन्दिर को हिन्दुओं के आत्मसम्मान का प्रतीक बना दिया है।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हम सभी के लिए श्रद्धेय हैं। लगभग 500 वर्षों तक राम मन्दिर का विषय करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए अधूरी अभिलाषा बना रहा। शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मन्दिर बना। जब श्री अषोक सिंघल जी ने पूरे देष में षिलापूजन का आह्वान किया था, तो मेरी माताजी ने अपने सिर पर ईंट रखकर गणेष मन्दिर तक पहुँचायी थी। उस समय मेरी माँ ने कल्पना भी नहीं की थी कि उनका बेटा एक दिन देष का उपराष्ट्रपति बनेगा और श्रीराम जन्मभूमि पर समारोह का हिस्सा बनेगा।
उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी सामान्य परिवार से आते थे, लेकिन उन्होंने रामकथा लिखकर दुनिया को महानतम उपहार दिया है। आज अयोध्या ‘विरासत भी, विकास भी’ का शानदार उदाहरण बनकर हमारे सामने है। मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या को एक अन्तरराष्ट्रीय शहर बना दिया है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग जैसी तीर्थ यात्रा सुविधाओं के विकास से आध्यात्मिक पर्यटन का अनुभव और अधिक व्यापक हो गया है।
राज्यपाल जी ने कहा कि अयोध्या आज करोड़ों लोगों की अटूट आस्था, भारतीय संस्कृति की आत्मा और सनातन चेतना का जीवन्त केन्द्र बन चुकी है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली एवं पुण्यभूमि अयोध्या की मिट्टी के कण-कण में रामत्व का भाव समाहित है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया। गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से श्रीराम के चरित्र को जनभाषा में घर-घर पहुँचाया।
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता से बड़ा कर्तव्य है, अधिकार से बड़ा दायित्व है और वैभव से बड़ा चरित्र है। उन्होंने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श मित्र और आदर्श शासक कैसा होना चाहिए। रामराज्य की परिकल्पना केवल शासन व्यवस्था का आदर्श नहीं, बल्कि न्याय, समानता, संवेदना, लोककल्याण और सुशासन पर आधारित समाज की स्थापना का संकल्प है। राम केवल एक नाम नहीं हैं, राम एक विचार, संस्कार, भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अयोध्या का विकास एक नयी दृष्टि और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की निरन्तर बढ़ती संख्या अपने साथ रोजगार और आर्थिक समृद्धि की अनन्त सम्भावनाएँ लेकर आयी है। होटल, धर्मशालाएँ, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प, फूल-माला, पूजा सामग्री और स्थानीय उत्पादों से जुड़े हजारों परिवारों के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
सरयू नदी अयोध्या की जीवनधारा और हमारी सांस्कृतिक चेतना की साक्षी हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि सरयू के घाट स्वच्छ रहें, नदी का जल निर्मल रहे और अयोध्या का पर्यावरण सुरक्षित रहे। हमें स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। दीपोत्सव का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब हमारे दीपों का प्रकाश प्रकृति के संरक्षण और समाज के कल्याण का भी माध्यम बने।
आज जब विष्व की अनेक अर्थव्यवस्थाएँ वैष्विक अनिश्चितताओं और कठिन परिस्थितियों से जूझ रही हैं, तब भारत ने अपनी विकास गति को निरन्तर बनाए रखा है। भारत विष्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी पहचान सुदृढ़ कर रहा है। विगत 12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। आज देश की अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, बजट का आकार बढ़ रहा है, निवेश के नए द्वार खुल रहे हैं और उद्योग, कृषि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा आधारभूत संरचना के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में उपराष्ट्रपति जी, राज्यपाल जी तथा उपस्थित संतों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपोत्सव केवल दीप प्रज्वलन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन, उनके राज्याभिषेक और भारतीय संस्कृति, आस्था, परम्परा एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान की स्मृतियों को जीवन्त करने का महापर्व है। श्रीराम भारत के प्राण और आत्मसम्मान हैं। उनकी चेतना ही भारत की चेतना, संस्कृति और संस्कारों का आधार है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में अयोध्या का दृश्य देखकर सहज ही गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाई ‘अवधपुरी अति रुचिर बनाई, देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई’ स्मरण हो जाती है। जिस प्रकार प्रभु श्रीराम, माता जानकी, अनुज लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान जी के साथ 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे होंगे, उस समय अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को दीपों और उत्सव से आलोकित किया होगा। आज की अयोध्या उसी त्रेतायुगीन गौरव और उल्लास का स्मरण करा रही है।
गोस्वामी तुलसीदास जी ने प्रभु श्रीराम के आगमन पर अयोध्या की शोभा का वर्णन करते हुए लिखा है कि ‘अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी’। तुलसीदास जी ने त्रेतायुग की अयोध्या की जिस दिव्य छवि का वर्णन किया था, आज की अयोध्या उसी स्वरूप को साकार करती दिखायी दे रही है। श्रीरामलला के भव्य मन्दिर में विराजमान होने के अवसर पर प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी अयोध्या में पुष्पवर्षा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला था। आज दीपोत्सव के माध्यम से वही आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव पुनः जीवन्त हो रहा है।
प्रभु श्रीराम ने स्वयं अयोध्या के महत्व को सर्वोपरि बताते हुए कहा था कि ‘जद्यपि सब बैकुंठ बखाना, बेद पुरान बिदित जगु जाना, अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ, यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ’। अयोध्या केवल एक नगरी नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र है। सप्तपुरियों में प्रथम स्थान प्राप्त अयोध्या के कण-कण और रोम-रोम में प्रभु श्रीराम विराजमान हैं।
भगवान श्रीराम की चेतना ही भारत की चेतना है। श्रीराम भारतीय संस्कृति, संस्कार, मर्यादा, समरसता और राष्ट्रीय आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम ने समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनाया। उत्तर से दक्षिण तक वनवासी, गिरिवासी, वानर, भालू, निषादराज और माता शबरी सहित समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उन्होंने धर्म और मर्यादा की स्थापना की। भगवान श्रीराम का जीवन सामाजिक समरसता, समावेशिता, सेवा, त्याग और लोककल्याण का सर्वोत्तम उदाहरण है।
आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी इस समरसता की भावना को साकार किया गया है। यहाँ महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विष्वामित्र, माता शबरी और गिद्धराज जटायु के मन्दिर स्थापित हैं। यह सभी चरित्र प्रभु श्रीराम के जीवन में समाज के प्रत्येक वर्ग के योगदान और उनके प्रति प्रभु श्रीराम के सम्मान एवं आत्मीयता का संदेश देते हैं। अयोध्या में बजरंगबली की उपस्थिति सदैव रक्षक देवता के रूप में रही है। हनुमानगढ़ी इस आस्था और विष्वास का प्रमुख प्रतीक है।
अयोध्या ने अपने गौरव की पुनर्स्थापना के लिए लम्बे संघर्ष और अनेक चुनौतियों का सामना किया है। 500 वर्षों की गुलामी और विदेशी आक्रांताओं के कालखण्ड में रामजन्मभूमि की मुक्ति के लिए रामभक्तों, संतों, नागा साधुओं, निहंगों और समाज के प्रत्येक वर्ग ने संघर्ष किया। अनेक कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया। पूज्य संतों ने लम्बा आन्दोलन चलाया और श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के नेतृत्व तथा संत समाज के मार्गदर्शन में रामजन्मभूमि आन्दोलन ने व्यापक स्वरूप प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज अयोध्या अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त कर रही है। यह केवल मन्दिर निर्माण नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था, संतों के संघर्ष और देश की सांस्कृतिक चेतना की विजय है। आज उन लोगों को भी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को स्वीकार करना पड़ रहा है, जिन्होंने कभी इसे नकारने का प्रयास किया था। यह हमारी वैचारिक विजय है।
जिन लोगों ने कभी अयोध्या को उपेक्षित किया, वह आज भी अपने अतीत से मुँह नहीं मोड़ सकते। ऐसे लोगों को रामभक्तों और संत समाज से अपने कृत्यों के लिए क्षमा माँगनी चाहिए तथा पश्चाताप करना चाहिए। भारतीय परम्परा में कथा का अपना विशिष्ट महत्व, मर्यादा और पवित्रता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपनी उच्छृंखल प्रवृत्ति के कारण कथा की गरिमा और पवित्रता का ध्यान नहीं रखते। रामकथा की मर्यादा के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। प्रभु श्रीराम अत्यन्त दयालु, कृपालु और सबका पालन-पोषण करने वाले हैं। वह सबको क्षमा करने वाले हैं, लेकिन अहंकार और सत्ता के दम्भ का अंत करने में भी विलम्ब नहीं करते। इतिहास साक्षी है कि अहंकारी सत्ता का अंत निश्चित है।
पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में अयोध्या में मात्र तीन घण्टे बिजली मिलती थी। आज अयोध्या देश की स्मार्ट सिटी और सोलर सिटी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। अयोध्या के धर्म पथ, भक्ति पथ, श्रीराम पथ और जन्मभूमि पथ देश-दुनिया के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। अयोध्या में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन और नगरीय सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या में नया घाट से लेकर गुप्तार घाट तक घाटों की लम्बी श्रृंखला विकसित की गई है। राम की पैड़ी का कायाकल्प किया गया है। आज सरयू जी के जल का निरन्तर प्रवाह सुनिश्चित किया गया है। एक ओर से जल आता है और दूसरी ओर से प्रवाहित होकर सरयू नदी में चला जाता है। इससे राम की पैड़ी की भव्यता और स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, लेकिन हजारों वर्षों तक अयोध्या में हवाई अड्डे की सुविधा विकसित नहीं हो सकी। रामायण के माध्यम से दुनिया को प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों से परिचित कराने वाले महर्षि वाल्मीकि के नाम पर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अयोध्या में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण हुआ है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अयोध्या के समग्र विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। अयोध्या और उसके विकास से जुड़ी लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं, जिन पर कार्य कराया जा रहा है अथवा निवेश किया जा चुका है। अयोध्या में आधुनिक रेलवे स्टेशन, बेहतर सड़क सम्पर्क, हवाई सेवा, पर्यटन सुविधाएँ, घाटों का विकास और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। अयोध्या के मार्गों और रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है।
अयोध्या में माता शबरी के नाम पर भोजनालय एवं रसोई तथा निषादराज के नाम पर संचालित शरणालय सामाजिक समरसता और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप अयोध्या उत्तर से दक्षिण तक भारत की सांस्कृतिक एकता का संदेश दे रही है।
दीपोत्सव का शुभारम्भ मात्र 25 हजार दीपों से किया गया था। निरन्तर विस्तार और जनसहभागिता के परिणामस्वरूप यह आयोजन आज एक वैष्विक सांस्कृतिक उत्सव का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इस वर्ष दीपोत्सव के 10वें संस्करण में अयोध्या धाम में लगभग 30 लाख दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। दीपोत्सव का यह अद्भुत दृश्य केवल अयोध्या और उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के करोड़ों रामभक्तों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का अनुभव करेंगे।
दीपोत्सव-2026 के अवसर पर अयोध्या में आज प्रातः सर्वप्रथम भगवान श्रीराम के आदर्श एवं जीवन दर्शन तथा विभिन्न सामाजिक विषयों से जुड़ी झाँकियों सहित भव्य ‘शोभा यात्रा’ का आयोजन किया गया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने ‘शोभा यात्रा’ का शुभारम्भ झण्डी दिखाकर किया। यह मनोरम शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क में सम्पन्न हुई।
‘शोभा यात्रा’ में 21 झाँकियाँ प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेष पाठक, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री राकेष सचान, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री सतीष चन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, अयोध्या के महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज, महासचिव स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज व सदस्यगण, साधु-सन्तगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा श्रद्धालु उपस्थित थे।
——–