Web News

www.upwebnews.com

इकलौती ट्रेन कालिन्दी एक्सप्रेस के बंद होने से कांग्रेसियों में उबाल, ज्ञापन सौंपा

June 5, 2026

इकलौती ट्रेन कालिन्दी एक्सप्रेस के बंद होने से कांग्रेसियों में उबाल, ज्ञापन सौंपा

Rail
 मैनपुरी। जनपद मैनपुरी से गुजरने वाली एकमात्र ट्रेन कालिंद्री एक्सप्रेस के बंद होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के नाम  हरेंद्र कुमार प्रशासननिक अधिकारी को ज्ञापनदिया गया।
प्रकाश प्रधान सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में कहा है कि दिल्ली से चलकर मैनपुरी होकर गुजरने वाली एकमात्र ट्रेन कालिंद्री एक्सप्रेस 4 वर्षों के लिए बन्द की जा रही है ट्रेन को 40 वर्ष पूर्व केंद्र में विदेश मंत्री स्वर्गीय खुर्शीद आलम के प्रयासों से भिवानी से फर्रुखाबाद तक चलाया गया था जिसका रूट बाद में बढ़कर प्रयागराज तक कर दिया गया।  इस ट्रेन से जनपद मैनपुरी के निवासियों को एवं यहां के व्यापारियों को बहुत बड़ी सुविधा थी यदि यह ट्रेन चार साल के लिए बंद हो जाती है तो यहां के व्यापार व उद्योग का भी भारी नुकसान होगा तथा यहां का जनमानस भी परेशान हो जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि मैनपुरी रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा दिया गया है एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन उसे भी 4 साल के लिए बंद कर दिया जाएगा तो ऐसे जंक्शन का क्या महत्व रह जाएगा। जनपद मैनपुरी ऐसा पहला जनपद है जहां कालिंद्री के दो स्टॉप मैनपुरी, भोगांव है जहां जनपद के लोगों को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध है। जिलाधिकारी को ज्ञापन में संबोधित करते हुए कहा है कि आप मुखिया होने के नाते आप रेलवे मंत्रालय से अनुरोध करके इस ट्रेन को भिवानी से फर्रुखाबाद तक चलाने की सिफारिश जनता के हित में करने की कृपा करें जिससे से जनपदवासी आपके हमेशा आभारी रहेगे।