उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
रायबरेली। जिले में अत्यधिक वर्षा और खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज, 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को रायबरेली जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले में संचालित सभी परिषदीय, शासकीय, सहायता प्राप्त, संस्कृत, वित्त विहीन और अन्य सभी मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्डों के) विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
