Web News

www.upwebnews.com

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया मेरठ में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण

February 21, 2026

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया मेरठ में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण

CM Yogi Adityanath मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां शताब्दी नगर में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां रेपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

लखनऊ मेट्रो में सीएजी में बड़ा घोटाला पकड़ा है.

मेट्रो शोर ज्यादा करती है.. मेट्रो के टेंडर में अफसरों और ठेकेदारों ने मिलीभगत कर खूब वारे न्यारे किये..
लखनऊ। सीएजी ने अमौसी से मुंशी पुलिया तक बने लखनऊ मेट्रो कॉरिडोर के डीपीआर से लेकर टेंडर प्रक्रिया, निर्माण कार्य, खरीद की प्रक्रिया, सुरक्षा के मानक और संचालन के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.. सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक 6,928 करोड़ रुपए लागत वाले इस प्रोजेक्ट में मेट्रो के अफसरों ने संबंधित विभागों और सक्षम व्यक्तियों की अनुमति नहीं ली.. निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया.. टेंडर ने मनमाने फैसले लिए.. यहां तक की दस्तावेजों की जांच भी नहीं कराई..
मेट्रो के लिए पटरी बिछाने का ठेका मेसर्स कालिंदी रेल निर्माण लिमिटेड को मिला था. आईआईटी कानपुर से पटरियों की जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि पटरियों की कठोरता भारतीय रेलवे के निर्धारित मानकों से कम थी.. इससे न सिर्फ पटरियों बल्कि ट्रेन के पहियों के जल्दी घिसने या टूटने का खतरा बना हुआ है.
सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो के लिए 24 फर्मों ने दिलचस्पी दिखाई थी जिसमें से 8 फर्म टेंडर प्रक्रिया में शामिल हुईं.. इसमें से 5 फर्म लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, एफकांस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, गैमन इंडिया लिमिटेड, सिंपलेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और पीएलएल सीआर 19 बी ने टेक्निकल बिड में क्वालीफाई किया. फाइनेंसियल बिड में मेसर्स गैमन इंडिया लिमिटेड को फाइनेंसियल बिड से बाहर कर दिया गया.. बाकी जो चार फर्म फाइनेंशियल बिड में शामिल हुईं, उसमें मेसर्स लार्सन एंड टुब्रो के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया.. ऐसा क्यों किया गया!! इसका जवाब किसी के पास नहीं है..

गोरखपुर में छात्र नेता के घर फायरिंग

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

Date 21/02/2026

बाइक सवार बदमाशों ने तोड़फोड़ कर फैलाई दहशत, महिला से भी की मारपीट

गोरखपुर, 21 फरवरी, कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात सपा छात्र नेता के घर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक से आए बदमाशों ने घर के बाहर तोड़फोड़ भी की।

विरोध करने पर घर में मौजूद छात्र नेता की मां से मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कर रही हैं पूछताछ।

कोतवाली क्षेत्र निवासी उज्ज्वल यादव सपा के छात्र नेता हैं। वर्तमान में बाहर गए हुए हैं। घर पर उनकी मां संध्या, पिता अंबुज और दो बहनें रहती हैं। शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे दो बाइक पर सवार 04 युवक उनके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर दाएं-बाएं दिशा में आठ राउंड फायरिंग की।

पुलिस को मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान आरोपियों ने संध्या का मुंह दबा दिया और उनके साथ मारपीट की। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए। जांच में सामने आया है कि एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले में आर्थक सिंह, अनिस सहित चार लोगों का नाम सामने आया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई।

February 20, 2026

यूपी में शिक्षामित्रों को मिलेंगे 18 हजार: योगी

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा, मुख्यमंत्री ने बजट के अंतिम दिन सदन में की घोषणा

Posted on 20.02.2026 Time 07.58 PM Lucknow, Vidhan Sabha, Yogi Adityanath, Shikshamitra Salary

लखनऊ 20 फरवरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान सभा में शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18000 रुपए मिलेंगे। अभी तक 10000 रुपए मासिक मिल रहे थे। सरकार ने 8000 की वृद्धि की है।

वहीं अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा आप सिर्फ 3 हजार देते थे, जो केंद्र से आता था।

योगी आदित्यनाथ का जातिवाद पर प्रहार, विपक्ष को दी नसीहत

Posted on 20.02.2026 Friday, Time 07.48 PM Lucknow, Yogi Adityanath

लखनऊ, 20 फरवरी 2026, (उप्र समाचार सेवा) बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद पर विपक्ष को आईना दिखाया।

उन्होंने कहा शासन को भेदभाव नहीं करना चाहिए, कानून की निगाह में शासन की योजनाओं का लाभ समान रूप से सबको मिलना चाहिए और इसीलिए सरकार इस बारे में कहती है कि मूल जानना बड़ा कठिन है..

दिनकर की पंक्तियां मुझे याद आती हैं,

मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का, पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर और जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

« Newer PostsOlder Posts »