बलरामपुर, 11 मार्च 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ होने जा रही है। देवीपाटन शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आमगन होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और भीड़ प्रबन्धन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नवरात्र में मंदिरों के समीप स्वच्छता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नवरात्रि पर मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी तैनात किए जाएं। मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने मेले की तैयारियों से अवगत कराया।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के आसपास एण्टी रोमियो स्क्वॉड तैनात रहे। शोहदों, चेन स्नेचरों आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर लगायी जाए। ग्राम चौकीदारों को सक्रिय किया जाए। जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक नियमित हो। सभी अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलायी जाए, जिससे उनमें कानून का भय हो।
मई तक वि वि का कार्य पूर्ण हो
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाकर इसे मई 2026 तक पूर्ण किया जाए। यूनिवर्सिटी को रिसर्च सेण्टर के तौर पर भी विकसित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में सभी औपचारिकता पूर्ण करते हुए नए सत्र से पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएं। शीघ्र ही वहां मेडिकल की पढ़ाई शुरू करायी जाएगी।
थारू जनजाति तक विकास का लाभ पहुंचाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में थारू जनजाति एवं अन्य परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। थारू जनजाति क्षेत्र में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रशिक्षण कराया जाए। राजस्व वादों, पैमाइश एवं विरासत के निस्तारण में तेजी लायी जाए।
बाढ़ से बचाव के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाए। नदियों, पहाड़ी नालों के ड्रेनेज-चैनलाइज का कार्य समय से पूर्ण किया जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विशेष योजनाओं (प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि) का लाभ हर पात्र को मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापारी बन्धुओं की नियमित बैठकें हों और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
गोवंश संरक्षण स्थल को सुदृढ़ किया जाय
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश संरक्षण स्थल को और सुदृढ़ किया जाए। सभी स्थल पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगे हों और गोवंश की नियमित गणना हो। विधानसभा तुलसीपुर और गैसड़ी में सी0एम0 कम्पोजिट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, आमजन, विभिन्न संस्थाओं से प्रशासन का बेहतर संवाद हो। सभी अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्या एवं शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी अप्रैल माह से परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र प्रारम्भ हो रहा है। सभी बच्चों को ड्रेस, बैग, किताबें, जूते-मोजे आदि उपलब्ध करा दिए जाएं। ‘स्कूल चलो अभियान’ की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों में अच्छी व्यवस्था हो। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर हो। मरीजों को जनपद में ही बेहतर इलाज मिले, उन्हें अन्य जनपदों में न जाना पड़े।
मुख्यमंत्री जी को जनपद में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण सुधार के लिए प्रोजेक्ट संवर्धन, असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय भूमिधर घोषित किए जाने के अभियान, अवैध अतिक्रमण, थारू जनजाति क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विद्युतीकरण एवं सम्पर्क मार्ग बनाए जाने, आगामी सीजन हेतु सहकारी समितियां पर ऑनलाइन माध्यम से उर्वरक वितरण, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के उन्नयन, जारवा ईको टूरिज्म के विकास आदि के बारे में अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री जी द्वारा बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, सी0एम0 युवा स्वरोजगार योजना, नये औद्योगिक क्षेत्र के विकास, जल जीवन मिशन, निर्माणाधीन परियोजनाओं, रिंग रोड का निर्माण, 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट, नगर पालिका में एस0टी0पी0 का निर्माण, सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के लिए पेयजल पुनर्गठन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमावर्ती क्षेत्र में थारू जनजाति एवं अन्य परिवारों को योजनाओं से संतृप्त किए जाने, एन0आर0एल0एम0, ऑपरेशन कायाकल्प, गो संरक्षण, टीकाकरण, ईयर टैगिंग, पौधरोपण, आई0जी0आर0एस0 समेत समस्त बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
इसके पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रांगण में मौलश्री का पौधा लगाया। उन्होंने विश्वविद्यालय के मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को हर हाल में मई, 2026 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इसमें विलम्ब नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री जी को माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति ने कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री जी ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला जज, कमिश्नर, न्यायिक अधिकारी समेत तमाम अधिवक्ता
Post on 11.3.26, Wednesday, Moradabad , Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)। मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। एसपी गुप्ता सभा भवन में हुए कार्यक्रम में आपसी सौहार्द के रंग बिखरे। न्यायिक अधिकारी व वकीलों ने होली के गीत गाए और कवि व कवियत्री ने रचनाएं प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आंनद मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसीम व अति विशिष्ट अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व लारा कोर्ट के पीठासीन अधिकारी जैग़मउद्दीन रहे| समारोह में अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिले। होली की बधाईयाँ दी | अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।इस दौरान रामलीला के मशहूर कलाकार राजेश रस्तोगी, हास्य व्यंग्य कवि फक्कड़ मुरादाबादी, कवियित्री पूजा राणा आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी|
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी सुरेंद्र सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉस्को अविनाश चंद्र मिश्रा,एडीजे दो कृष्ण कुमार द्वितीय, एडीजे-आठ राकेश कुमार गौतम, एडीजे-नौ अरुण कुमार तृतीय, विशेष न्यायाधीश पॉस्को-दो घनेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन जितेन्द्र कुमार द्वितीय व बार के पूर्व आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी,आदित्य श्रीवास्तव, अभिषेक भटनागर, संजीव राघव, अजय पाल अतुल माथुर, शादाब हुसैन, आसिफ़, रफीक अहमद,आबिद हुसैन,मुश्तर अली,कमाल अख्तर,अंजार हुसैन,अजय बंसल,पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल,जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, रमा पंत पांडेय, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय शिवकुमार गौतम, सुरेश सिंह, जाबिर हुसैन, अभिनव भट्ट, काजल सिंह,फिरोज आलम पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना, सचिन कुमार आदि रहे।