Web News

www.upwebnews.com

Ballia: ग्राम प्रधान की धांधली, पंप मालिक समेत कई रसूखधारीयो को पट्टे

July 12, 2026

Ballia: ग्राम प्रधान की धांधली, पंप मालिक समेत कई रसूखधारीयो को पट्टे

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

गांव में 92 लोगों का हुआ पट्टा,सबसे ज्यादा एक समाज के लोगों को मिला पट्टा, तीन पेट्रोल पंप मालिक को, ज्यादा जमीन और बिल्डिंग वाले को पट्टा देने का ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – 12/07/2026, Time 07.04 PM, Report Sanjay Kumar Tiwari, Ballia 

बलिया, 12 जुलाई 2026, भूडाडीह गांव में ग्रामीणों के द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के द्वारा गांव की सभी सरकारी जमीन को अपने पिछले ही प्रधानी में पट्टा कर दिया है। और इस बार ग्राम प्रधान और लेखपाल मिलकर पैसे पर पट्टा धारकों को कब्जा दिला रहे है। इतना ही नहीं बल्कि एक समुदाय के लोगो को सबसे ज्यादा पट्टा ग्राम प्रधान मुमताज के द्वारा किया गया है ऐसे धनाढय व्यक्तियों को पट्टा हुआ है जिसके पास तीन तीन पेट्रोल पंप है जिसके पास बड़ी बिल्डिंग है और जिसके पास ज्यादा जमीन है वैसे लोगों को पट्टा किया गया है।

वही ग्रामीण धीरेंद्र प्रसाद के द्वारा आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम सभा की सरकारी जमीन को 92 लोगो को पट्टा कर दिया गया है। हमारे गांव में छठ पूजा करने के लिए कोई छठ घाट तक नही है जिसपर हम गांव के लोग पूजा पाठ कर सकें। बहेरा नाले के पास बीस से पच्चीस फूट गड्ढा है हम लोग सोचे थे कि गांव की जमीन है तो उसपर तालाब बन जायेगा और गांव के जो जानवर है गर्मी के मौसम में पानी पीने के हो जायेगा और छठ घाट भी हो जाता। हमने अधिकारियों के पास शिकायत की, कि उस जमीन पर मुकदमा चल रहा था और उसको एस डी एम ने खारिज कर दिया।  ऐसे बहुत से लोग है जिसके पास पैंतीस बीघा जमीन है दो तोला बिल्डिंग है ऐसे ऐसे लोगो को पट्टा हुआ है ग्राम प्रधान मुमताज है हमारे गांव में नही लग रहा है कि कोई सरकारी जमीन बची होगी बानबे लोगों का पट्टा हुआ है।

वही गांव के सुदर्शन गोंड ने बताया कि हम लोग जाति के गोड है और एक धुर जमीन हम लोगों के पास नही है कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया कि हमे भी पट्टा दे दीजिए क्योंकि हमारे पर कोई जमीन नही है जिससे खेती कर सकें। बानबे लोगों को प्रधान ने पट्टा कर दिया है सभी पैसे वाला है हम किसको कहे कि यह गरीब है सभी पैसे वाला है सभी खेती वाला व्यक्ति है धनी व्यक्ति को ही पट्टा दिया गया है शिकायत हम लोगों ने की थी।

वही ग्रामीण ने बताया कि गांव में सरकारी बंजर की जमीन को लेकर मामला चल रहा है कि हमारा हरियाली पट्टा हुआ था लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान मुमताज के द्वारा पट्टे पर पट्टा कर दिया गया है उस जमीन पर मुकदमा चल रहा था तभी भी ग्राम प्रधान के द्वारा पट्टा कर दिया गया जिसमे सभी पांच ग्राम प्रधान के समुदाय के हैं।

वही ग्राम प्रधान मुमताज खां ने बताया कि हमारे विरोधी जो है वह कुछ भी कह सकते है। किसी के मुंह पर कोई ताला नही है जो आरोप लगाया जा रहा है उसका भागीदार मैं नही हूं। यह पट्टा 2005 का है और 92 लोगो को पट्टा दिया गया है जो लोग पहले से बसे थे उनको दे दिया गया है ।

एटा में देर से पहुंचने पर 50 छात्रों को अधिकारियों ने प्रवेश न दिलाकर परिक्षा से किया वंचित,

Posted on 11.07.2026 Etah UP News

एटा 11 जुलाई उप्रससे। जनपद के मुख्यालय पर स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में शनिवार को ओ-लेवल की ऑफलाइन परीक्षा में देरी से पहुंचे लगभग 50 परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए छात्रों को केंद्र के द्वार पर ही रोक दिया गया, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गए।

परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए छात्रों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। परीक्षार्थियों ने प्रवेश के लिए गुहार लगाई, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका।
नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 50 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना था और 20 मिनट पहले द्वार से प्रवेश करना था। हालांकि, कुछ परीक्षार्थियों का आरोप है कि वे सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन थोड़ी देरी के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। प्रवेश न मिलने से कई छात्रों का पूरा साल बर्बाद होने की आशंका है। पीड़ित छात्रों ने शिक्षकों और अधिकारियों से मिन्नतें कीं, उसके बाद भी उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। कुछ छात्रों ने एटा के जिलाधिकारी से भी इस संबंध में गुहार लगाई।

रामनगर, एटा की निवासी पिंकी नामक एक छात्रा ने बताया कि वह सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई थी, फिर भी उसे प्रवेश नहीं मिला। कुल मिलाकर, लगभग 50 बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह गए।

Bijnore: वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों की नोडल अधिकारी ने की समीक्षा

Posted on 11.07.2026

लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बिजनौर, 11 जुलाई, 2026 ( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) जनपद बिजनौर के नामित नोडल अधिकारी योगेश कुमार, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में आज दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में नोडल अधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधों की उपलब्धता, पौधों के उठान, रोपण स्थलों के चयन तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों का उठान निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा पौधारोपण से पूर्व उन्हें चिन्हित प्लांटेशन स्थलों पर सुरक्षित एवं संरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनसहभागिता के माध्यम से अधिकाधिक पौधारोपण कराया जाए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे अभियान सफल एवं स्थायी परिणाम देने वाला सिद्ध हो।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधारोपण के उपरांत प्रत्येक लगाए गए पौधे की जियो टैगिंग समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जियो टैगिंग में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पौधारोपण का अद्यतन विवरण निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड किया जाए, जिससे अभियान की पारदर्शी एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ को जनसहभागिता के साथ एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि पौधारोपण कार्यक्रम का ड्रोन के माध्यम से वीडियो शूटिंग एवं उच्च गुणवत्ता की फोटोग्राफी कराई जाए, ताकि अभियान की भव्यता, जनभागीदारी एवं सफल क्रियान्वयन का प्रभावी दस्तावेजीकरण किया जा सके।
प्रभागीय निदेशक जय सिंह कुशवाहा ने जनपद में विभागवार पौधारोपण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद बिजनौर में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कुल 75,99,500 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 05 जून को 9,81,000 पौधों का रोपण किया जा चुका है, जबकि शेष 66,18,500 पौधों का रोपण कल आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संबंधित विभागों द्वारा पौधों का उठान, चिन्हित स्थलों की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
बैठक में वृक्षारोपण अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की तैयारियों एवं कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पौधारोपण कार्यक्रम को पूर्ण गंभीरता, जनसहभागिता एवं आपसी समन्वय के साथ सफल बनाया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय पर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, जिससे उनकी अधिकतम जीवितता बनी रहे।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि शासन एवं नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए समस्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति तथा पौधों के संरक्षण, जियो टैगिंग एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, डीसी जी राम जी आरबी यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रितु रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Baliya राजभर के खिलाफ सपा नेताओ का विरोध प्रदर्शन, दिखाया काला झंडा और गो बैक के लगे नारे

बलिया में मंत्री के काफिले का बदला रूट कई हिरासत में-
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया  यूपी डेट- 11-07-2026

बलिया, गड़वार में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।  राजभर गो बैक के नारे लगे। कला झंडा लेकर सड़को पर उतरे सपा समर्थकों को पुतला फूंकने से पुलिस नें रोका, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के रूट को डाइवर्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश राजभर फेफना विधानसभा क्षेत्र के रतसड नगर पंचायत में विशाल जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने सपा सांसद सनातन पाण्डेय पर 20 से 25 सपा सांसदों को पार्टी से तोड़ने का लगाया था आरोप । इससे नाराज सपा के ब्राह्मण नेता भानु दुबे ने ओमप्रकाश राजभर को बलिया में घेराव करने की चेतावनी दी थी । पुलिस ने सपा नेता भानु दुबे सहित सभी समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

एटा में 16 से 22 जुलाई तक चलेगा जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान

Posted on 11.07.2026 Saturday Etah

एटा 11 जुलाई उप्रससे। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि जनपद में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” रखी गई है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत, विकास खंड, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं अन्य स्थानीय निकायों में सात दिनों तक जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन से संबंधित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रत्येक दिवस के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे तथा प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान को जनभागीदारी के साथ मिशन मोड में संचालित कर अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।

« Newer PostsOlder Posts »