Web News

www.upwebnews.com

चिंताहरण महादेव मंदिर में गंगाजल से हुआ सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक

May 15, 2026

चिंताहरण महादेव मंदिर में गंगाजल से हुआ सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक

मथुरा। समस्त विश्व के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र एवं श्री राधारानी संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में चिंताहरण महादेव मंदिर पर पवित्र गंगाजल से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संत काष्र्णि बालयोगी जी महाराज, महंत केशवदास महाराज, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल (होटल देवी कृपा) एवं संयोजक संजीव अग्रवाल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
आचार्य पंडित यतेंद्र वल्लभ शास्त्री जी एवं 11 आचार्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान चिंताहरण महादेव का सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बोली सेठ मिश्री वाले, मुकेश शास्त्री राया, टोनी भगत जी, प्रतुल अग्रवाल, सोनू मइ वाले, सुभाष अग्रवाल कासिमपुर, सुदीप बंसल, छैलबिहारी गोयल, विकास अग्रवाल, संजीव गोयल, पवन गोयल, सोनू भैया, नवीन अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, मनोज बंसल, रिंकू सोनी, बांकेलाल गोयल, धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ. दिलीप शर्मा, मुकेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विमलेश देवी, रीना देवी, हेमंत अग्रवाल, नवीन शर्मा, ललित मित्तल, अनिल अग्रवाल, विनोद कुमार, सुशील कटारा, संजू अग्रवाल एवं बंटी सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं सुंदर प्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर संत बालयोगी महाराज ने आयोजन समिति को आशीर्वाद देते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। अंत में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही गंगाजल से भरे टैंकर द्वारा पूरे बलदेव क्षेत्र में गंगाजल का वितरण भी किया गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक करीब पच्चीस वर्षीय विवाहिता ने गुरूवार की देर शाम फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव गोपालपुर भूतपुरा निवासी दिनेश के पुत्र देवेन्द्र की शादी विजयगढ के  गांव कटरा मलोई निवासी गौरी शंकर की पुत्री पूनम से करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। बताते हैं कि इस बीच दिनेश के संसर्ग से पूनम को दो बच्चे भी पैदा हुए। बीती रात जब परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गये तभी पूनम ने अज्ञात कारणों के चलते छत के पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग गांव पहुंच गये, और सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायका पक्ष और परिजन पूनम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, मौके पर मौका मुआयना किया मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित श्री हनुमान जी चौकी के निकट शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के गांधी पार्क निवासी सूरज पुत्र विनोद अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक से अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान थाना बन्ना देवी क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह बाइक से सासनी से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार श्री हनुमान जी चौकी के पास पहुंचे, तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।हादसे के बाद दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सूरज की पत्नी वर्षा को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नरेंद्र को उसके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए।वर्षा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ब्राह्मण समाज पर कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

फोटो –पुतला दहन करते विप्रजन 

हाथरस। ब्राह्मण समाज को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर चौराहे पर एकत्र होकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज या वर्ग के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा इस तरह के बयान से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।घंटाघर चौराहे पर नारेबाजी के चलते कुछ समय तक माहौल गरमाया रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील भी की।इस दौरान राजू कौशिक ,शरद उपाध्याय नंदा ,बंशी पंडित सही काफी संख्या में विप्रजन मौजूद थे। 

ब्राह्मण महासभा ने राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर जताया विरोध

प्रेस वार्ता में अभद्र भाषा पर नाराजगी, सपा नेतृत्व से कार्रवाई की मांग

हाथरस। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा उर्फ योगा पंडित के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध जताया गया। कार्यक्रम में महासभा के पूर्व पदाधिकारियों, समाज के बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग आम होता जा रहा है, जो समाज में वैमनस्य बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और सनातन संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि तमाम चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा के बावजूद ब्राह्मण समाज शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में लगातार मेहनत कर आगे बढ़ रहा है। वहीं पूर्व अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने कहा कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण समाज ने सर्व समाज को साथ लेकर देश और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणियां अब असहनीय होती जा रही हैं।अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने वाली भाषा उचित नहीं है। वहीं आशीष उपाध्याय ने बयान को राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश बताते हुए इसकी निंदा की।प्रेस वार्ता में अजय गौड़ ने सपा नेतृत्व से ऐसे प्रवक्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, शम्भू नाथ पुरोहित, आशीष शर्मा, करन शर्मा, मयंक शर्मा, प्रशांत कौशिक, नीरज शर्मा, अपूर्व उपाध्याय, श्रीराम अग्निहोत्री, मृगेन्द्र पाठक, जगदीश शर्मा और हरी मोहन शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी विरोध दर्ज कराया।

« Newer PostsOlder Posts »