Web News

www.upwebnews.com

भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

January 12, 2026

भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

बलदेव (मथुरा), 12 जनवरी 2026, नीलकंठ आश्रम जुगसना पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ पर सभी श्रद्धालु काफी देर तक झूमते व थिरकते रहे।श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
भागवत प्रवक्ता आचार्य हरीश कौशिक महाराज Acharya Harish kaushik Maharaj ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड दी, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल-रूप की झांकी देख सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए नृत्य करने लगे। इस अवसर पर  आचार्य मनीष गर्गाचार्य,सुजीत वर्मा, परीक्षित वीरेंद्र सिंह बाबा लक्ष्मण दास , पप्पू चौधरी, पूरन चंद अग्रवाल , आचार्य धीरज , दीपचंद कौशिक , राजेंद्र प्रसाद , जयंती प्रसाद, नेत्रपाल प्रधान , सत्यवीर चौधरी, मोती प्रधान , ब्रजमोहन शर्मा , नीलकंठ बाबा, किशन दासी, डाक्टर चोभ सिंह, जगवीर सिंह डीलर ,कृष्णवीर प्रधान, शिवकुमार चौधरी , शंकर लाल मास्टर आदि भगवत प्रेमी उपस्थित रहे।

Hathras कंचन नगर में 15 वर्षीय किशोर की आत्महत्या

हाथरस , 12 जनवरी 2026, मोहल्ला कंचन नगर में
 15 वर्षीय किशोर कार्तिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआत में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए थे, लेकिन देर रात पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कंचन नगर निवासी कार्तिक, पुत्र योगेश शर्मा, पिछले कुछ समय से एक फोटोग्राफर की दुकान पर काम करता था। इससे पहले वह एक बुक सेलर की दुकान पर भी कार्यरत था। रविवार शाम जब उसने फांसी लगाई, उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
कार्तिक किराए के मकान में रहता था। लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सादाबाद में डंपर और कार की टक्कर, हाईवे पर लगा जाम

 

हाथरस, 12 जनवरी 2026, हाथरस सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड से आगे नए करवन नदी पुल के समीप डालचंद की आढ़त के सामने एक डंपर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी से भरा एक डंपर डालचंद की आढ़त के पास ब्रेक हो रहा था। इसी दौरान डंपर का पिछला हिस्सा उसके पीछे खड़ी एक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे और पीछे दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि कार पीछे से एक अन्य वाहन से भी टकराई, जिससे नुकसान और बढ़p गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। डंपर चालक और कार चालक के बीच काफी देर तक कहासुनी और नोकझोंक चलती रही, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
 हाथरस में रोडवेज बस ने कंटेनर में मारी टक्कर, कई यात्री घायल
हाथरस में मथुरा रोड पर हतीसा पुल के निकट एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हाथरस डिपो की एक रोडवेज बस ने खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस के परिचालक सहित कई यात्री घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 4:00 बजे हुई।
रोडवेज बस बरेली से यात्रियों को लेकर मथुरा जा रही थी। यात्रियों के अनुसार, बस चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती  झंडेवाला पार्क अमीनाबाद में मनाई गयी


लखनऊ, 12 जनवरी 2026, प्रतिवर्ष की भांति स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस पर झंडेवाला पार्क अमीनाबाद में गणमान्य लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नेता विधान परिषद विंध्यवासिनी कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने प्राचीनतम सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर रखा आपने कहा कि हम स्वामी विवेकानंद जी जैसे विराट व्यक्तित्व को क्यों याद करते है क्योकिं स्वामी विवेकानंद जी से हम सभी को भारत की सनातन संस्कृति को स्वयं के आचरण में उतारने एवं इस हेतु समाज में कार्य करने की शक्ति एवं संबल मिलता है। उन्होंने बताया की स्वामी विवेकानंद जी ने दरिद्र की सेवा ही नारायण की सेवा है कहा है । कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रम एवं निर्माण निगम की उपाध्यक्ष जयति श्रीवास्तव अधिवक्ता  देवेश कुमार पार्षद राजीव बाजपेयी , अधिवक्ता किशन कुमार  लोधी,  शैलू सोनकर,  विनीत यादव, अधिवक्ता विश्वेश कुमार,  अधिवक्ता  नितीश श्रीवास्तव,  अधिवक्ता  विकर्ष श्रीवास्तव, सोनू बाजपेयी, अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, आशीष सोनकर, गौरव बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, गौरव अवस्थी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

एटा में लोडर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौतः दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

एटा 12 जनवरी उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जीटी रोड स्थित गौशाला के पास उस समय हुआ। जब एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने इलाज के दौरान प्राची (8), अमित (5) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन पुत्र प्रेमपाल, ईश पुत्री नागेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी बच्चे कुशवाहा नगर, कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

घटना के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ई-रिक्शा चालक महेंद्र ने बताया कि मोहल्ले के करीब नौ बच्चे घूमने की जिद कर रहे थे, जिसके बाद वह उन्हें लेकर निकला था। गौशाला के पास पीछे से आए लोडर वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

रेवाड़ी मोहल्ले की निवासी शिवानी ने बताया कि बच्चों को लेकर ई-रिक्शा घूमने गया था। लोडर चालक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह वाहन समेत फरार हो गया।

कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने दो बच्चों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि एक बच्चे का उपचार जारी है, जबकि एक को हायर सेंटर भेजा गया है। लोडर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »