Web News

www.upwebnews.com

नेशनल हाईवे पर कैंटर की टक्कर से वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत

February 13, 2026

नेशनल हाईवे पर कैंटर की टक्कर से वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत

हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र में रतिभानपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम खुटआ पीलगांव निवासी करीब 50 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता बृजभान सिंह की मौत हो गई। घटना से अधिवक्ताओं और ग्रामीणों में शोक की लहर है।
बताया गया कि बृजभान सिंह रोज की तरह बाइक से सिकंदराराऊ सिविल कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हाल ही में हुए सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में उन्हें निर्विरोध सचिव चुना गया था और जल्द शपथ ग्रहण होना था। अस्पताल में अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hathras सत्याग्रह के सातवें दिन पंकज धवरैय्या को मिला व्यापक समर्थन


सुबह से ही उनसे मिलने वालों का लगा  तांता
हाथरस।पंकज धवरैय्या के सत्याग्रह का सातवां दिन रहा। सुबह से ही उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा और सैकड़ों लोग समर्थन जताने पहुंचे।
इस दौरान पूर्णागिरी महाराज, अलंकार अग्निहोत्री, विश्व हिन्दू महासंघ के सहमंडल प्रभारी प्रशांत मिश्रा, भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के प्रदेश अध्यक्ष राजा सारस्वत (मथुरा) सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल एवं कॉलोनाइजर प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, गोस्वामी गोंड सिटी अलीगढ़ के प्रतिनिधि तथा प्रधान संगठनों के कई सदस्य भी समर्थन देने पहुंचे। सभी ने सत्याग्रह को अपना समर्थन देते हुए मांगों को जायज बताया।

हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता: Yogi Adityanath

Posted on 13.02.2026 Time 09.31 PM Friday, Lucknow , Vidhan Sabha 

लखनऊ, 13 फरवरी 2026, बजट सत्र में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण पर स्पष्ट रुख अपनाया और हर कोई शंकराचार्य नहीं हो सकता।

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के बजट सत्र (वित्तीय वर्ष 2026-2027) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता.. हर व्यक्ति हर पीठ के आचार्य के रूप में जाकर के जहां-तहां वातावरण खराब नहीं कर सकता.. उन मर्यादाओं का पालन सबको करना होगा, और अगर वह शंकराचार्य थे तो क्यों आप लोगों ने लाठीचार्ज किया था वाराणसी में?*

क्यों FIR लॉज किया था? आप नैतिकता की बात करते हैं?

साढे चार करोड़ श्रद्धालु जहां पर आए हों, वहां पर जो एग्जिट गेट है जहां से श्रद्धालु बाहर निकल रहा है स्नान करके, उस द्वार से उस पांटून से उस मार्ग से किसी को बाहर निकलने का कोई वह नहीं, क्योंकि उससे अंदर जाने का कोई प्रयास करता है तो एक नए स्टैम्पेड को जन्म देता है, वहां पर नई भगदड़ को जन्म देता है, श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करता है…

एक जिम्मेदार और मर्यादित व्यक्ति कभी इस प्रकार का आचरण नहीं कर सकता, कभी नहीं कर सकता…

आपको पूजना है सपा के लोग तो पूजें, लेकिन हम लोग मर्यादित लोग हैं, कानून का शासन पर विश्वास करते हैं।कानून का शासन पालन करना भी जानते हैं, पालन करवाना भी जानते हैं। दोनों चीजों को एक साथ लागू करवाना जानते हैं, लेकिन इसके नाम पर गुमराह करना बंद करिए आप लोग।

सनातन हित के पार्टी बनायेंगे अलंकार अग्निहोत्री

Posted on 13.02.2026 Time 09.31 PM Bareilly News Alankar Agnihotri ex City Magistrate Bareilly 

अलंकार अग्निहोत्री का राजनीति करने का ऐलान

बरेली, 13 फरवरी 2026, यूजीसी नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मैजिस्ट्रेट और अब निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री Alankar Agnihotri ने राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने सनातन के नाम पर अन्य दलों की भांति पार्टी बनाने ऐलान किया है।

श्री अग्निहोत्री ने कहा जैसे अपना दल, निषाद पार्टी, राजभर समाज की पार्टियां हैं उसी तरह सनातन के लिए पार्टी होगी। ज्ञातव्य है कि अलंकार अग्निहोत्री बरेली में तैनात थे। उन्होंने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर त्यागपत्र दिया था। उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं हुआ। ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। किंतु सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया और डीएम ऑफिस शामली से संबद्ध कर दिया।

इस्तीफा देने के बाद सलाहकार अग्निहोत्री को खासी लोकप्रियता मिली। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज उनके पक्ष में खड़ा नजर आया। कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन हुआ।

भगवा हो सकता है झंडे का rang

उन्होंने अभी पार्टी के नाम की घोषणा नहीं की है। पार्टी का नाम और झंडा, रंग आदि शीघ्र घोषित होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उनके झंडे का रंग भगवा होगा।

इस्तीफे पर संपादकीय टिप्पणी में लिख दिया गया था कि राजनीति में जाएंगे

http://upwebnews.com/sarvesh-kumar-singh-editorial/

 

एटा में बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने न्यायालय परिसर में की सघन चेकिंग

एटा 13 फरवरी उप्रससे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एटा पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ इस अभियान का नेतृत्व किया। टीम ने कोर्ट रूम, अधिवक्ताओं के चैंबरों और पूरे न्यायालय परिसर की गहनता से जांच की। इस दौरान परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली गई। चेकिंग अभियान में डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग किया गया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि कोर्ट परिसर और अधिवक्ताओं के परिसरों की गहनता से जांच की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। यह अभियान सीओ सिटी और थाना प्रभारी कोतवाली देहात के साथ मिलकर चलाया गया।

« Newer PostsOlder Posts »