Web News

www.upwebnews.com

फिरोजाबाद के नसिया जैन मंदिर में मुनि के साथ मारपीट

August 19, 2026

फिरोजाबाद के नसिया जैन मंदिर में मुनि के साथ मारपीट

Breaking News UP Web News

मारपीट का  वीडियो सामने आया, समाज में आक्रोश

फिरोजाबाद , 19 अगस्त 2026,  कोटला रोड स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को चातुर्मास कर रहे जैन मुनि एकत्व सागर महाराज के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना के बाद जैन समाज में आक्रोश फैल गया। विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि मंदिर परिसर में श्रीपार्श्वनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक और श्रीपार्श्वनाथ विधान आयोजित होना है। इसी कार्यक्रम से संबंधित बैनर मुनि अमित सागर महाराज के समर्थकों की ओर से लगाया जा रहा था। आरोप है कि यह बैनर मुनि एकत्व सागर महाराज के चातुर्मास से संबंधित बैनर के ऊपर लगाया जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद की शुरुआत हुई।
मुनि एकत्व सागर महाराज को जब बैनर लगाए जाने की जानकारी मिली तो वे अपने कक्ष से बाहर आए। उन्होंने बैनर को किसी अन्य स्थान पर लगाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विरोध बढ़ने पर मुनि के साथ हाथापाई की गई।
विवाद के दौरान स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब आरोप है कि दूसरे कक्ष से निकले एक युवक ने जमीन पर रखी ईंट उठा ली और मुनि की ओर हमला करने की कोशिश की कमेटी के लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक ने जांच करने के आदेश दिए

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद ने श्री दक्षिण काली मंदिर में की पूजा

जल्द ही वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेगी केंद्र सरकार.प्रवीण निषाद
हरिद्वारए 19 अगस्त। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने बुधवार को सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में विधिवत रूप से रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश और समाज की सुख.समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण निषाद ने कहा कि श्रावण मास में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भगवान शिव की कठिन उपासना करते हैं। 18 घंटे लगातार जलाभिषेक और तपस्या करते हुए वह सनातन संस्कृति की पताका को देश.दुनिया में प्रचारित.प्रसारित कर रहे हैं। प्रवीण निषाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें से 11 सीटों पर पार्टी को जीत मिली। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमें राजनीतिक सेवा का अवसर दिया गया। निषाद समाज की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा निषाद राज पार्कए ऑडिटोरियमए विश्रामगृह आदि का निर्माण कर समाज की परंपराओं को गौरव के साथ सामने लाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन के संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि बार.बार होने वाले चुनावों पर लगने वाला बजट का पैसा देशहित में लगे। बार.बार चुनाव होने से सरकार को अनेकों तामझाम करने पड़ते हैं और विकास कार्य बाधित होते हैं। एनडीए सरकार जल्द ही इसे लागू करेगी। प्रवीण निषाद ने कहा कि निषाद समाज के उत्थान में केंद्र और राज्य सरकार ने निर्णायक भूमिका निभाई है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर के संत.महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खुले मंच से RSS और बीजेपी पर साधा निशाना

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 19/08/2026

एंकर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे उन्होंने खुले मंच से RSS और बीजेपी पर साधा निशाना कहा कि झूठी तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हो और कह रहे हो कि वन्दे मातरम में सोनिया गांधी ने रुकावट पैदा की मै कहना चाहता हूं संघ के और RSS के लोगों को आपके जितने भी कार्यक्रम और पथ संचलन होते हैं उसमें वंदे मातरम को अनिवार्य करो और जो पथ संचलन में जो अपना झंडा लेकर चलते हो वो आदेश करिए मोहन भागवत जी कि उसके जगह तिरंगा हाथों में लेकर चलें तब हम मानेंगे कि आपके मन में तिरंगे का सम्मान है और आपके मन में वंदे मातरम का सम्मान है। अजय राय ने कहा कि आप देश के लोगों को भ्रमित करने के लिए आप अलग अलग तरह के हथकंडे अपनाते हो, इवेंट करते हो।

स्टोरी स्लग- वन्दे मातरम के दो छंद गाने वाले विवाद पर दानिश का बड़ा बयान

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 19/08/2026

एंकर- बलिदान दिवस कार्यक्रम में बलिया पहुंचे उत्तरप्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वन्दे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कि कांग्रेस पार्टी का रवैया हमेशा देश विरोधी रहा है देश को बांटने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है देश के एकता अखंडता को तार तार करने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है देश की जनता देख रही है कि कांग्रेस पार्टी भाजपा का विरोध करते करते आज भारत का विरोध करने लगी है ये बहुत दुर्भाग्य की बात है। वंदे मातरम हम सबकी जान है और सबको वंदे मातरम का गान पूरे गर्व से करनी चाहिए

अत्यधिक बारिश व मौसम चेतावनी के चलते रायबरेली के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

रायबरेली। जिले में अत्यधिक वर्षा और खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज, 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को रायबरेली जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
​जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले में संचालित सभी परिषदीय, शासकीय, सहायता प्राप्त, संस्कृत, वित्त विहीन और अन्य सभी मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्डों के) विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।
​प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

« Newer PostsOlder Posts »