Web News

www.upwebnews.com

तिवारीपुर पुलिस को मिली सफलता

May 3, 2026

तिवारीपुर पुलिस को मिली सफलता

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
02/05/2026

हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

​गोरखपुर। थाना तिवारीपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

​लोहे के हथियार से किया था जानलेवा हमला

​पुलिस के अनुसार, यह मामला 29 अप्रैल 2026 की एक घटना से जुड़ा है। आरोप है कि अभियुक्तों ने एक राय होकर वादी के पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार लोहे के हथियार से हमला किया था। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद तिवारीपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

​गीडा क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
​आलोक: पुत्र जुगुनू, निवासी उत्तरी कोलिया, थाना गीडा।
​अनीष उर्फ पन्ने: पुत्र रामसकल, निवासी श्रीरामनगर कॉलोनी, नौसड़, थाना गीडा।
​अवैध असलहा बरामद, बढ़ीं धाराएं
​गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया। इस बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे (मु.अ.सं. 63/2026) में पुलिस ने धारा 9/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की है।

निर्माणधीन कन्वेंशन सेंटर में बीम गिरने की होगी जांच

-नगर आयुक्त ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की, 15 दिन में मांगीं रिपोर्ट

Post on 3.5.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
महानगर में लाकड़ी फाजलपुर में पांच करोड़ की लागत से बन रहे कन्वेंशन सेंटर का बीम गिर गया। बीम गिरने से हादसा तो नहीं हुआ लेकिन नगर निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।शनिवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने जांच के आदेश दिए है।निगम ने मामले का सेफ्टी आँडिट कराने को कहा। इसके लिए नगर आयुक्त ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।
कन्वेंशन सेंटर में निर्माणाधीन ढांचे की शटरिंग गिरने की घटना शुक्रवार को आईं तेज आंधी के बाद की है।नगर आयुक्त ने घटना को संजीदगी से लिया। कन्वेंशन सेंटरनिर्माण का जिम्मा सी एंड डीएस को सौंपा गया है। बीच गिरने की घटना को लेकर नगर आयुक्त ने ही एंड डीएस के
परियोजना निदेशक से मामले की जानकारी ली। जबकि साथ ही प्रकरण की जांच के लिए सेफ्टी आँडिट कराने के भी आदेश दिए।
मुरादाबाद में लाकड़ी के चौहानों वाली में आठ सौ वर्ग मीटर में 5 करोड़ की लागत से कन्वेंशन सेंटर बन रहा है।इस सेंटर में वैवाहिक समारोह समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

May 2, 2026

सिकंदराराऊ में रोडवेज बस खाई में पलटी, 9 घायल; चालक पर नशे में ड्राइविंग के आरोप

हाथरस। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में  बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एटा डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही बस जैसे ही गांव बिलार के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।घटना के बाद यात्रियों ने चालक पर लापरवाही और शराब के नशे में बस चलाने के आरोप लगाए। यात्रियों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और रास्ते में कई स्थानों पर रुककर शराब का सेवन किया। विरोध करने पर वह यात्रियों से विवाद करने लगा।हादसे में कुछ यात्रियों के मोबाइल और अन्य कीमती सामान बस में ही छूट गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद रोडवेज बसों की सुरक्षा व्यवस्था और चालक-परिचालकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मथुरा जेल में बंद रिटायर्ड फौजी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप

मथुरा। जिला कारागार में बंद एक रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कुशलपाल पाल के रूप में हुई है, जो थाना नौहझील क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुशलपाल पाल की मौत हार्ट अटैक से होना बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब चार महीनों से हत्या के प्रयास के मामले में मथुरा जेल में बंद था। उसके खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
जेल प्रशासन के मुताबिक, अचानक तबीयत बिगड़ने पर बंदी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके चलते यह घटना हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नहर किनारे मिट्टी खोदते वक्त ढाय गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत, किशोरी की हालत नाजुक

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। नहर किनारे मिट्टी खोदते समय अचानक खाई धंस गई, जिसमें दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भांवत निवासी मोरश्री पत्नी स्वर्गीय मातादीन जाटव तथा बबीता पुत्री मानिकचंद शनिवार सुबह करीब 9 बजे नहर किनारे चीका मिट्टी लेने गई थीं। दोनों मिट्टी की खुदाई कर रही थीं, तभी अचानक पीछे की ओर से खाई भरभराकर गिर गई और दोनों को अपने आगोश में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो घंटे तक मलबे में दबी रहीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक को किशोरी की आवाज सुनाई दी, जिस पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मोरश्री ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बबीता को बेहतर उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
« Newer PostsOlder Posts »