Web News

www.upwebnews.com

कारोबारी के घर डकैती केस— गजरौला के तीन आरोपी गिरफतार,लूट के 23 लाख बरामद

May 18, 2026

कारोबारी के घर डकैती केस— गजरौला के तीन आरोपी गिरफतार,लूट के 23 लाख बरामद

Post on 18.5.26
Monday Moradabad
Time 8.30 Pm Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
पीतल कारोबारी के घर डकैती के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफतार किया है।सभी आरोपी अमरोहा के गजरौला के रहने वाले है।पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जेय से लूटे गए 23 लाख पांच हजार रुपये व एक-एक तमंचा भी बरामद किया है।
11 मई की देर रात थाना नागफनी क्षेत्र में पीतल कारोबारी इमरान के घर सनसनीखेज डकैती की घटना हुई थी। कारोबारी की बेटी ने प्रेम के फेर में प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डकैती करा दी। डिजिटल लॉक खुलने के साथ हीपुलिस का शक परिवार की ओर घूम गया। डकैती में 1.20 करोड़ व छह तौले सोना आदि‍ सामान लूट लिया गया। पुलिस ने तीन बाद घटना का खुलासा कर बेटी अरीबा, प्रेमी अरशद समेत पांच आरोपियों को गिरफतार किया।पुलिस ने लूट के 47 लाख्‍ रुपये भी बरामद किए।
पुलिस को मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने अब डकैती में शामिल प्रेमी के तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 23.05 लाख रुपये नकद, अवैध तमंचे, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अब तक इस डकैती कांड में कुल 70.25 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की जा चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया कि सनसनीखेज वारदात में सवा करोड़ करोड़ रुपये की नकदी, आभूषण लूटे गए।

May 17, 2026

नए मंत्रियों को मिले विभाग, भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई

लखनऊ, 17 मई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्य7ने ने नए मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया है। भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई विभाग और मनोज पांडे को खाद्य में रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है।

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, सोमेंद्र तोमर को राजनीतिक पेंशन विभाग, सैनिक कल्याण और पीआरडी विभाग का मंत्री बनाया गया है। राज्यमंत्री कृष्ण पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास  विकास , हंसराज वर्मा को एमएसएमई, कैलाश राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व राज्यमंत्री बनाया गया है।

हाथरस में ₹10 के पोस्टल ऑर्डर गायब, RTI कानून को पंगु बनाने की साजिश का आरोप

RTI कार्यकर्ता एसोसिएशन ने डाक विभाग को दी 7 दिन की चेतावनी, आंदोलन और हाईकोर्ट जाने की कही बात

हाथरस। हाथरस जिले के मुख्य डाकघर सहित सभी उप-डाकघरों में ₹10 के भारतीय पोस्टल ऑर्डर (IPO) की लगातार कमी को लेकर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन ने डाक विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने इसे सामान्य प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि सूचना का अधिकार (RTI) कानून को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश करार दिया है। इस संबंध में प्रवर अधीक्षक डाकघर अलीगढ़ मंडल और पोस्टमास्टर जनरल आगरा क्षेत्र को सख्त चेतावनी पत्र भेजा गया है।एसोसिएशन का कहना है कि आरटीआई आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ₹10 का पोस्टल ऑर्डर अनिवार्य होता है, लेकिन हाथरस जिले के डाकघरों में महीनों से इसका स्टॉक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। हर बार “स्टॉक खत्म है” कहकर नागरिकों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया जाता है। आरोप लगाया गया कि इससे आम नागरिक सरकारी विभागों से जानकारी मांगने और भ्रष्टाचार उजागर करने से वंचित हो रहे हैं।सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि ₹10 के पोस्टल ऑर्डर की कृत्रिम कमी भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट तत्वों की मिलीभगत से आरटीआई व्यवस्था को बाधित किया जा रहा है। वहीं जिला महामंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि जनता को ₹10 के स्थान पर ₹20 और ₹50 के पोस्टल ऑर्डर खरीदने के लिए मजबूर करना आर्थिक शोषण है।एसोसिएशन ने मांग की है कि आगामी तीन कार्य दिवसों के भीतर हाथरस जिले के सभी डाकघरों में ₹10 के पोस्टल ऑर्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाए तथा कृत्रिम कमी पैदा करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अलीगढ़ मंडल कार्यालय पर तालाबंदी और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महानिदेशक डाक विभाग, केंद्रीय सूचना आयोग और उच्च न्यायालय में शिकायत एवं याचिका दायर की जाएगी।

यातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, 85 वाहनों के चालान

मैनपुरी, 17 मई उप्रससे। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। चेकिंग अभियान में कुल 85 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का नकद समन शुल्क व लगभग 51 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। निरोधात्मक कार्यवाई में 6 गाड़ी सीज ड्रिंक एंड ड्राइवकी गई।

Moradabad स्टेशन पर छात्रा का पैर फिसला,ट्रेन मैनेजर ने जान बचाई

टला हादसा —
अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन का मामला,राजा का सहसपुर की घटना

Post on 17.5.26
Sunday , Time 7.00.PM
Moradabad , Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।

अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक छात्रा का पैर फिसल गया। ट्रेन के चलने के दौरान फंसी छात्रा भी घिसटने लगीं।ट्रेन मैनेजर ने नजारा देखा तो गाड़ी रुकवा लीं।ट्रेन व प्ले टफार्म के बीच फंसी यात्रा को निकाल लिया गया। मामला चंदौसी रेलमार्ग पर राजा का सहसपुर स्टे़शन का है।अलीगढ़ से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।इस दौरान छात्रा ने ट्रेन में चढ़ना चाहा मगर पैर का संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म के नीचे गिरने लगी।इस दौरान फंसी छात्रा ट्रेन के साथ ही फिसलने लगी। गनीमत रहीं कि
छात्रा ट्रेन का हैंडल पकड़े रहें। इस दौरान छात्रा गाड़ी के साथ भी घिसटने लगीं। छात्रा को ट्रेन के साथ फिसलता देखकर ट्रेन मैनेजर ओमकार सिंह सेकंड ने हालात देख प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकी और फंसी छात्रा को सुरक्षि‍त निकाल लिया गया।इससे छात्रा की जान बच गई।

« Newer PostsOlder Posts »