Web News

www.upwebnews.com

पत्रकार पर हमले के विरोध में एकजुट हुआ उपज, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

पत्रकार पर हमले के विरोध में एकजुट हुआ उपज, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

News Posted on 23.06.2026 Tuesday, Meerut, Uttar Pradesh Association of Journalists UPAJ

पत्रकार सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए पत्रकार, दोषियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष का ऐलान

मेरठ, 23 जून 2026 । पत्रकार कुलदीप भारद्वाज के कथित अपहरण, जानलेवा हमले, लूट एवं धमकी के मामले में मंगलवार को पत्रकार समाज एकजुट दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों ने थाना हस्तिनापुर पहुंचकर फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अवैध खनन से जुड़े तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उपज पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। ज्ञापन थाना प्रभारी लाला राम शर्मा एवं नायब तहसीलदार सचिन चौधरी को सौंपा गया। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि हस्तिनापुर निवासी पत्रकार कुलदीप भारद्वाज जनहित के मुद्दों, विशेषकर अवैध खनन से संबंधित मामलों को लगातार उजागर करते रहे हैं, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि 8 जून 2026 की रात कुलदीप भारद्वाज के साथ सुनियोजित आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने उनका अपहरण कर बंधक बनाया, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा नकदी भी लूट ली। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पत्रकारों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष द्वारा भ्रामक शिकायतें और दुष्प्रचार कर पीड़ित पत्रकार की सामाजिक एवं पेशेवर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित पत्रकार और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
उपज पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि यदि जनहित के मुद्दों को उठाने वाले पत्रकारों पर हमले होते रहे और दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला माना जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर बड़े आंदोलन का भी निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान थाना प्रभारी लाला राम शर्मा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। वहीं नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने अवैध खनन से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री दीपक वर्मा, राजन सोनकर, ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के रजनीश विश्वकर्मा, प्रवेश, अजय ठाकुर, उपज सरकार संगठन से मदनपाल गौतम, खालिद इकबाल, अनीश खान, फरमान खान, नीरज तोमर, राजदीप त्यागी, सलीम सैफी, आरिफ कुरैशी, रविश, सचिन कश्यप, रितेंद्र, संचित अरोड़ा, इसरार अंसारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

June 22, 2026

Lucknow Fire: राजनाथ सिंह घटना स्थल पहुंचे

News Posted on 22.06.2026 Monday, Time 11.08 PM, Defence Minister Rajnath Singh

घटना की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, लिया घटनास्थल का जायजा

लखनऊ, 22 जून, राजधानी में आग की घटना की सूचना मिलते ही रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिए और वे रात्रि 9.35 बजे एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।

घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने  मीडिया से कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण यह घटना हुई है और मैं परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और पूरे मामले की जाँच जैसा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कराई जाएगी इस इसमें किसी की रिस्पांसिबिलिटी बनती है तो उसे पर रिस्पांसिबिलिटी भी फिक्स की जाएगी।

इसके बाद वे केजीएमयू पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Lucknow Breaking: कोचिंग में आग से 15 स्टूडेंट की मृत्यु, 9 घायल

Posted on 22.06.2026 Monday, Time 06.31 PM, Lucknow City Fire

लखनऊ, 22 जून 2026 (उप्र समाचार सेवा). राजधानी के अलीगंज स्थित एक कोचिंग में आग से 15 छात्र छात्राओं की मृत्यु हो गई है। नौ घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से दौरा रद्द करके वापस लौट रहे है।

घटना में कई छात्र आग में बुरी तरह से फैन गए थे। कुछ छात्र खिड़कियों से नीचे कूद गए। इससे वे घायल ही गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने 10 छात्रों को आग से बचाने में सफलता प्राप्त की है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तत्काल मौके पर पहुंचे और व्यवस्थातो को देखा।

Lucknow coaching fireमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पर पहुंच गए है। उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया और घटना की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया है। वे केजीएमयू पहुंच कर घायलों से मिल रहे है।

लखनऊ अग्निकांड: मृतक और घायलों की सूची

मृतक:

1. सागर
2. नीतेश
3. अनामिका
4. संयम
5. अनुशा
6. सुकन्या
7. आदित्य श्रीवास्तव
8. ज्योति
9. भविष्य
10. अब्दुल रहमान
11. सूरज शाह
12. माहजान
13. जयनिल चक्रवर्ती
14. मोहम्मद अमार
15. सुमल्या

घायल:

1. जयंत
2. लवप्रीत
3. मोहम्मद आसिफ
4. भुवन श्रीवास्तव
5. पंकज
6. शैलेन्द्र
7. अभिषेक
8. पंकज जोशी
9. गौरव कुमार

मुख्यमंत्री योगी आज आगरा आ रहे, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

आगरा। उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल(आज) दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित आगरा आगमन के दृष्टिगत कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी की बैठक संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और विद्युत आपूर्ति की बिंदुवार समीक्षा की तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिये तथा मंडलायुक्त सभागार, सर्किट हाउस आदि का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं को पूर्ण करने को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक स्थल पर चिकित्सा दल, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को निर्देश दिए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ कल 23 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे जनपद आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री प पहली बैठक लोकनिर्माण विभाग तथा दूसरी जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में करेंगे।
बैठक में ,मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, यमुनाधर चौहान,नगर आयुक्त संतोष वैश्य,एवं अन्य समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या

Posted on 22/06/2026
Time 08:24 A.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

बांसगांव में दिल दहलाने वाली घटना,
​गोरखपुर : 22 जून 2026 ( उप्र समाचार सेवा) ​उत्तर प्रदेश , गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में आज तड़के हुई एक वीभत्स घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। आज सुबह लगभग 3:00 बजे 112 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए हैं।

​मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके 3 वर्षीय पुत्र रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच में पाया गया कि तीनों की हत्या एक बंद कमरे के भीतर की गई थी।

​प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक अमित गुप्ता का छोटा भाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर ‘आला-ए-कत्ल’ (हत्या में प्रयुक्त हथियार) भी बरामद कर लिया गया है।

​इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में पूरी तरह शांति है।

​फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाकर मामले की गहन विवेचना कर रही है ताकि घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। ​

« Newer PostsOlder Posts »