Web News

www.upwebnews.com

आगरा में सेना का हवलदार रहस्यमय ढंग से लापता, 4 दिन से बंद है मोबाइल, दोस्त ने पुलिस से लगाई गुहार

July 17, 2026

आगरा में सेना का हवलदार रहस्यमय ढंग से लापता, 4 दिन से बंद है मोबाइल, दोस्त ने पुलिस से लगाई गुहार

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

#Agra News Posted on 17.07.2026 Time 08.49 PM, Friday

आगरा। आगरा में सेना के एक हवलदार के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। सेना में तैनात हवलदार कुलदीप कुमार बीते चार दिनों से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वह 10 जुलाई को दिल्ली से आगरा आए थे और उन्हें आगरा कैंट स्थित पैरा सेंटर पहुंचना था। हालांकि, इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

परिजनों और दोस्तों के मुताबिक, कुलदीप कुमार का मोबाइल फोन पिछले चार दिनों से बंद आ रहा है। उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिवार और करीबी लोग बेहद चिंतित हैं। हवलदार के एक दोस्त ने मामले में मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद आगरा पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गया है। पुलिस अधिकारियों ने सदर बाजार थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस हवलदार के आगरा आने, उनके संभावित ठिकानों और आखिरी लोकेशन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने परिजनों और परिचितों से अपील की है कि यदि उनके पास कुलदीप कुमार से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी, दस्तावेज या हालिया संपर्क विवरण हो तो उसे तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि उनकी तलाश में तेजी लाई जा सके। फिलहाल, पुलिस विभिन्न तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच कर रही है। हवलदार के अचानक लापता होने की घटना ने परिवार और परिचितों की चिंता बढ़ा दी

भूजल संरक्षण महज सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी -जिलाधिकारी

#Agra News Posted on 17.07.2026 Time 08.45 PM Friday

—हरी झंडी दिखाकर ‘भूजल सप्ताह’ का किया शुभारंभ, कलेक्ट्रेट से प्रचार वाहन किया रवाना,२२तक भूजल सप्ताह

आगरा। जिलाधिकारी गिरते भूजल स्तर को रोकने और वर्षा जल संचयन को लेकर भूजल सप्ताह के तहत सात दिवसीय 16 से 22 जुलाई तक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि भूजल संरक्षण सरकार की ही नहीं हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

“जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” थीम पर केंद्रित अभियान ग्रामीण , शहरी क्षेत्रों में जिले की सभी पंचायतों, नगरीय निकायों सभी विभागों के समन्वय से संचालित किया जाएगा।
अभियान में नगर निगम, एडीए,विकास विभाग, पंचायती राज, लघु सिंचाई, सिंचाई, जल निगम, कृषि विभाग, उद्यान, बेसिक एवं माध्यमिक , उच्च शिक्षा तथा नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से अभियान का संचालन किया जाएगा

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि भूजल संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि यदि वर्षा जल का अधिकतम संचयन और भूजल का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्भरण सुनिश्चित किया जाए तो भविष्य में जल संकट से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 और 17 जुलाई को ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें ग्राम पंचायत सचिव नोडल अधिकारी रहेंगे। विद्यालयों में जल संरक्षण विषय पर शपथ ग्रहण, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद और अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

18 और 19 जुलाई को विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 20 और 21 जुलाई को नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समापन 22 जुलाई को जिला स्तरीय आयोजन के साथ होगा।
रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल स्रोतों के संरक्षण, पारंपरिक जल संरचनाओं के पुनर्जीवन और भूजल रिचार्ज की तकनीकों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

वरिष्ठ भू-भौतिकविद शशांक शेखर ने बताया कि शासन की कार्ययोजना के अनुरूप भूजल सप्ताह के दौरान व्यापक जनभागीदारी के साथ अभियान चलाया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल संसाधनों की मजबूत नींव तैयार हो सके।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील जारी कर कहा कि “जल है तो कल है – भूजल बचाएं-जीवन बचाएं।”भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की भू-जल संरक्षण, संवर्धन एवं वर्षा जल संचयन का विषय सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। हमारा जनपद भी कृषि, पेयजल एवं औद्योगिक आवश्यकताओं हेतु बड़े स्तर पर भूजल पर निर्भर है। वर्ष 2025 की भूजल संसाधन आंकलन के अनुसार 08 विकास खण्ड व आगरा शहर अतिदोहित, 03 विकास खण्ड क्रिटिकल एवं 04 विकास खण्ड सेमी क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत हैं।

भूजल हम सबकी साझा धरोहर है। इसे बचाना केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आइए, हम सब मिलकर इस संकल्प को साकार करें और अपने जनपद को जल-सुरक्षित बनाएं।

बुलंदशहर में सिपाही की आत्महत्या पर परिजनों का आगरा में हंगामा, वायरल ऑडियो से मचा बवाल

Breaking News UP Web News

#Agra News Posted on 17.07.2026, Time 08.41 PM, Friday

दोषियों पर पहले मुकदमा दर्ज करो, तभी होगा अंतिम संस्कार’

आगरा 17 July 2026। इरादतनगर के सिंगेचा गांव में सिपाही सुधीर सिंह का शव पहुंचा तो परिजनों ने दोषियों पर मुकदमे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद ग्रामीण और उन्हें समझाते पुलिस अधिकारी।

आगरा के गांव सिंगेचा, थाना इरादतनगर निवासी 25 वर्षीय सुधीर सिंह वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे और पिछले करीब तीन माह से बुलंदशहर के औरंगाबाद थाने में तैनात थे। बुधवार रात उनकी ड्यूटी लखावटी पुलिस चौकी के बैरियर पर लगी थी। उनके साथ सिपाही सौरभ शर्मा भी ड्यूटी पर मौजूद थे।

बताया गया कि देर रात सुधीर सिंह की किसी परिचित से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद वह करीब तीन बजे लखावटी मध्य गंग नहर की पटरी पर पहुंच गए। उनके पीछे-पीछे साथी सिपाही सौरभ शर्मा भी वहां पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सुधीर सिंह ने पहले सर्विस राइफल से हवाई फायर किया। सौरभ शर्मा तत्काल चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना देने चले गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सुधीर सिंह ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

—–शव गांव पहुंचते ही फूट पड़ा परिवार का दर्द

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सुधीर सिंह का शव उनके पैतृक गांव सिंगेचा पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह बार-बार यही कहती रहीं, मेरा बेटा मुझे लौटा दो। परिजनों ने अंतिम संस्कार से साफ इनकार करते हुए मांग रखी कि पहले आत्महत्या के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते रहे। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह भी गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीजीपी से भी बात की गई है।

—-वायरल ऑडियो में प्रताड़ना के आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो में सुधीर सिंह स्वयं को प्रताड़ना का शिकार बताते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में वह कह रहे हैं कि 13 जुलाई को उनके पेट में तेज दर्द था और उन्होंने इसकी जानकारी मुंशी अंकित गुर्जर को दी थी, लेकिन उनकी छुट्टी नहीं दी गई। उनका आरोप है कि जब उन्होंने अपनी समस्या थाना प्रभारी राहुल चौधरी को बताई तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

ऑडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि प्रताड़ना से तंग आकर वह “इस नौकरी और जिंदगी से त्यागपत्र दे रहे हैं।” ऑडियो में एक अन्य व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है, जो उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

—एसएसपी ने की त्वरित कार्रवाई

वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर और मुंशी सुधीर कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Firozabad News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश मार गिराये, इटावा एसओजी के दो सिपाही घायल

Posted on 17.07.2026 Time 08.34 PM, UP News Firozabad

फिरोजाबाद, 17 July 2026, थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को इटावा एसओजी और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो इटावा एसओजी टीम के दो सिपाही गोली लगने से घायल हुए है। पुलिस ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर खेत में घेराबंदी कर दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
इटावा पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीटू सवार हैं। दोनों बदमाश इटावा जनपद में 3 जुलाई को एक चिकित्सक से चैन स्नैचिंग के मामले में वांछित थे। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही डेविड के पेट में और दूसरे सिपाही पुष्पेंद्र के कंधे में गोली लगी। जिससे घायल हो गये। दोनों बदमाश स्टेशन के पास ही गांव में भाग गए। पुलिस ने तत्काल घायल सिपाहियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने एक बच्चे को पकड़ लिया और उसे अपनी ढाल बना लिया। बदमाश बच्चे को फेंककर एक राहगीर की मोटरसाइकिल छीनकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वह खेत में छिप गए। इटावा और फिरोजाबाद पुलिस की टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो पुनः पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इटावा पुलिस ने पहले एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया और फिर फिरोजाबाद और इटावा पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी मुठभेड़ में ढेर किया है। एडीजी आगरा एस के भगत, डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांगे के साथ पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एडीजी आगरा एस के भगत का कहना है कि मुठभेड़ में दोनों बदमाशों की मौत हुई है। जबकि इटावा एडीजी के दो सिपाही घायल है जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

July 16, 2026

अखिलेश यादव न कृष्ण के वंशज बन पाए और न भगवान राम के दर्शन कर पाए

बलिया में ओम प्रकाश राजभर ने तत्कालीन अखिलेश सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 16/07/2026

बलिया, बरेली वक्फ बोर्ड पर मौलाना द्वारा भ्रष्टाचार के लगाए आरोप पर ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में तत्कालीन अखिलेश सरकार को घेरा, कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार और कांग्रेस की सरकार ने वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपति सैकड़ों लोगों में बेच दिया और खुद सपा के नेता और कांग्रेस के नेताओं ने खरीद लिया और माल बनाकर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। कही होटल खोलकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। मौलाना का आरोप सही है।

वही मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जबरजस्त सियासी प्रहार किया कहा कि अखिलेश यादव यादव अयोध्या तो गए नहीं तो आरोप लगाने का उनका क्या अधिकार है। आज तक न राम के यहां गए और नाही कृष्ण के पास गए “दुविधा में दोनों गए माया मिली न राम” न कृष्ण के वंशज बन पा रहे हैं और न राम के दर्शन कर पा रहे हैं और जाकर मौलाना के गोड पेटवे में घुड़ेस ले रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि मंदिर जाने में अखिलेश को दिक्कत है चुनरी ओढ़ कर घूम रहे हैं जैसे राहुल गांधी समय समय पर भेष बदलते रहते हैं वैसे। इटावा में केदारेश्वर मंदिर बन जाने पर अखिलेश के अयोध्या जाने वाले बयान पर कहा कि मंदिर जाएं लेकिन जो कृत्य है वो छूटेगा नहीं न। मुजफ्फर नगर दंगे के चपेट में था और अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे इसी नाते सरकार बनाना चाहते हैं? नौ सालों से सैफई महोत्सव नहीं हो रहा है नाच नहीं करा पा रहे हैं। प्रदेश में उनकी सरकार में अपराधी छुटे सांड की तरह घूमते थे, सड़कों पर अपराधी असलहे लहराते हुए घूमते थे वहीं सरकार चाहते हैं? अभी कानून का राज है जनता सब जानती है।

« Newer PostsOlder Posts »