Web News

www.upwebnews.com

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

May 31, 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

अंबेडकरनगर। 30 में को हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट अंबेडकर नगर के तत्वावधान में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शरद यादव द्वारा संचालित के एन इंडस्ट्रीज, प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी कार्यालय में किया गया।उपज के जिलाध्यक्ष एंवम प्रान्तीय कार्यकारणी सदस्य सुभाष गुप्ता के संयोजन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस को ऐतहासिक बनाने के लिए अंबेडकर नगर उपज सम्मान की शुरुआत की गई।प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन ओमकार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप मे विमला पति त्रिपाठी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव उपस्थिति रहे। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद उपज संगठन के पदाधिकारी के द्वारा सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में मंचासीन अतिथियों का अंग वस्त्र के साथ माला पहनकर सम्मान पत्र देते हुए अंबेडकर नगर उपज सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने मौजूद पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पत्रकार के हित में लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में वह उनके साथ हैं। वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी,बचुली मिश्र,अनिल तिवारी,सत्यप्रकाश मौर्य,जावेद सिद्दीकी,मो आजम सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने जनपद में पत्रकारों के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपज का प्रयास सराहनीय है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखनी से नई पीढ़ी के पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी, बचुली मिश्रा, अनिल तिवारी, सत्य प्रकाश मौर्य, मोहम्मद आजम, जावेद अहमद सिद्दीकी, नवीन मल्होत्रा, पियूष कटैया, प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, घनश्याम भारती, आशा जयसवाल, निर्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित एक दर्जन पत्रकारों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव,समाजसेवी राम प्यारे विश्वकर्मा, समाज सेवी जावेद राइन, समाजसेवी मोहम्मद असलम, यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता, एंवम संगठन से जुड़े पत्रकारिता के क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे युवा पत्रकार अनुज कुमार यादव, पत्रकारिता से शिक्षक तक का सफलता करने वाले सर्वेश कुमार गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अयोध्या समाचार के प्रभारी दुर्गेश पांडे, महेंद्र मिश्रा, गिरीश मिश्रा, इसरार अहमद, जितेंद्र भार्गव,जे आर पी सी के जिला अध्यक्ष सिफत हुसैन, महामंत्री जावेद अहमद ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज मद्धेशिया को भी सम्मानित किया गया।जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता को उपज प्रदेश संगठन में कार्यकारिणी सदस्य तक का सफर तय करने को अंबेडकर नगर जनपद के लिए एक उपलब्धि बताते हुए उन्हें भी अंबेडकर नगर उपज सम्मान से सम्मानित किया गया।इस मौके पर अरविंद तिवारी,अरुण मिश्रा,मो रईस अहमद, कृष्णकांत तिवारी,,दिलीप सोनी,मोकीम खान, सैयद नवाज, फैमी अब्बास,शहनवाज अशरफ समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

May 30, 2026

लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद तेजवीर सिंह चौधरी

उपज ने मनाया 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) मथुरा के तत्वावधान में शनिवार को 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्षों के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आयोजक एवं उपज जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रसून शुक्ला, उपज प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण, बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी सहित अन्य अतिथियों का पटुका ओढ़ाकर एवं राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को उठाने और शासन-प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की दो सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल युग की चुनौतियों तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। साथ ही पत्रकारों के मानदेय, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीरता से प्रकाश डाला गया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. सिकरवार, हेमंत अग्र हरि,विजय सिंघल, अनुज उपमन्यु, ऋषि पंडित सहित जिले भर के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन केशवानंद त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपज के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

वाराणसी के पत्रकारों के लिए बनेगा मीडिया हाउस: मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

Posted on 30.05.2026 Time 10.00 PM

सरकार से पत्रकारों व समाचार पत्र कर्मियों के लिए कैश लेश चिकित्सकीय सुविधा की उठी मांग
– उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन
वाराणसी 30 मई 2026, वाराणसी के पत्रकारों हेतु मीडिया हाउस बनवाने का आश्वासन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिया है। वह शनिवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट उपज वाराणसी इकाई द्वारा आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हितार्थ अपना सहयोग देने को कहा।
शिवपुर स्थित होटल रवींद्राया रेसिडेंसी में आयोजित पत्रकारिता दिवस पर काशी के मूर्धन्य पत्रकारों का सम्मान भी किया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार शुभकार दुबे, सुरेश प्रताप सिंह, योगेश कुमार गुप्त, विकास पाठक, शरद वाजपेयी एवं प्रदीप उपाध्याय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं उसको प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर उसे पूरा करने का प्रयत्न किया जाएगा उन्होंने उपज के महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव से कहा कि वह एक प्रतिवेदन तैयार
कर उन्हें दे जिसे वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक प्रेषित कर उसे क्रियान्वित कराने का प्रयास करेंगे।
अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि कांची कामकोटि पीठ के प्रतिनिधि श्री बी एस सुब्रह्मण्यम मणि ने कहा कि जिस प्रकार भगवान भास्कर के दर्शन कर हम दिन की शुरुवात करते है,उसी प्रकार सुबह समाचार पत्रों के माध्यम से हमें देश विदेश की गतिविधियों से अवगत होते है। इसमें पत्रकारों की भूमिका अहम हो जाती है।
मुख्य वक्ता बीएचयू पत्रकारिता विभाग के आचार्य बाल लखेंद्र जी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के लिए अंग्रेजियत छोड़नी होगी। आज पूरे देश में हिंदी पत्रकारिता अपना एक महत्वपूर्ण साख रखती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री चेत नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारिता आज जोखिम का कार्य हो गई है फिर भी दुर्भाग्य है कि पत्रकारों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था आज भी नहीं है। उपज अध्यक्ष विनोद बागी ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि जिस प्रकार सभी को चिकित्सा सुविधा सरकार प्रदान कर रही है लेकिन आज पत्रकारों को कोई चिकित्सीय सुविधा न देना बहुत ही दुर्भाग्य है। सरकार से कैश लेश चिकित्सकीय सुविधा देने की मांग की गई।
इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित अशोक पांडे का तबलावादन एवं वायलिन पर संगति पंडित सुखदेव मिश्र जी ने की उन्होंने लोगों का मंत्र मुग्ध का दिया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ने, स्वागत उद्बोधन डॉ अरविंद कुमार सिंह ने एवं धन्यवाद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल जी ने किया।

May 17, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार पर वरिष्ठ पत्रकार सलिल मिश्रा ने दी बधाई

Posted on 17.05.2026, Time 12.43 PM, Unnao, Salil kumar Mishra, UP Samachar Sewa

उन्नाव, 17 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा) । वरिष्ठ पत्रकार और उपज के प्रदेश मंत्री सलिल कुमार मिश्रा ने मंत्रिमंडल विस्तार पर बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा है कि इस विस्तार से उत्तर प्रदेश में विकास को गति मिलेगी।

श्री मिश्र ने सभी मंत्रियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।

May 12, 2026

संगोष्ठी : पत्रकारिता में भाषा के गिरते स्तर पर पत्रकारों ने चिंता जताई

Posted on Date 12.05.2026 , Time 07.41 PM, Tuesday, UP Press Club, Seminar, Journalism, K Vikram Rao, Lucknow

डॉ0 के विक्रम राव की पुण्यतिथि पर यूपी प्रेस क्लब में हुई संगोष्ठी
“हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष” वर्तनी, शीर्षक और भाषा पर हुई चर्चा

लखनऊ 12 मई 26, यूपी प्रेस क्लब में आयोजित वरिष्ठ पत्रकार व इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 के विक्रम राव की प्रथम पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा स्वर्गीय राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने पत्रकारिता की भाषा सम्बंधित कमियों को रेखांकित किया, वहीं इसमें सुधार के लिए अपने सुझाव भी दिए। “हिंदी पत्रकारिता जगत के 200 वर्ष” वर्तनी, शीर्षक और भाषा विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बड़े स्तर पर प्रदेश और देश के पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में पत्रकारिता, राजनीति, समाज सेवक और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने मीडिया कवरेज में भाषा, वर्तनी और शीर्षक के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए नए पत्रकारों के प्रशिक्षण पर ज़ोर दिया। वक्ताओं ने अख़बारों की भाषाई गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ० राव की पत्रकारिता और भाषाई पकड़ पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि राव की लेखनी और उनकी अंतिम समय तक पढ़ने-लिखने की आदत बनी रही।

कार्यक्रम में IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, यूपीडब्ल्यूजेयू के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सलाहकार एचएन शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता अशोक बाजपेई, सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, पीएन द्विवेदी, भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा, डॉ0 राव की पत्नी डॉ० के सुधा राव, राव साहब के पुत्र व् पत्रकार के० विश्वदेव राव, पद्मश्री डॉक्टर अनिल रस्तोगी, लोकतंत्र सेनानी बृजकिशोर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी, गोविन्द पंत राजू, योगेश मिश्रा, रतन मणिलाल, कलानिधि मिश्रा, प्रद्युमन तिवारी, नवल कांत सिन्हा, टीएन मिश्रा, रजत के मिश्रा, शिव शरण सिंह, मसूद हसन, राम कृष्ण बाजपेयी, सुल्तान शाकिर हाशमी, भारत सिंह, मत्स्येन प्रभाकर, दयानंद पांडेय, संजोग वाल्टर, राजेंद्र द्विवेदी, शिल्पी सेन, अमिता पारुल, श्रुति गुप्ता, अनिल सैनी, इस्माइल मैन सर्वेश अस्थाना, मनीष मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ला, तनवीर फातिमा, राजवीर यादव, अविनाश शुक्ला, मुकुल मिश्रा, रेनू निगम, श्याम कुमार, हरी अरोड़ा, संदीप पांडे, विवेक त्रिपाठी, अनिल सैनी, जुबेर अहमद, जितेंद्र त्रिपाठी, महिमा तिवारी, अभिषेक पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, एसएन सिंह, शिव विजय सिंह, पवन सिंह, उबैदुल्लाह नासिर, दिनेश शर्मा, आदेश शुक्ला, नायला किदवई, तमन्ना फ़रीदी, निज़ाम अंसारी, नितिन श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रेमकान्त तिवारी ने किया।

« Newer PostsOlder Posts »