Web News

www.upwebnews.com

तीस लाख के इनामी 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

April 1, 2026

तीस लाख के इनामी 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Posted on 01.04.2026 Time 09.34 AM
Maharashtra, Gadhchiroli, Maoism, Nxal Activities surrender, News UP Samachar,
मुंबई, 31 मार्च 26, (पीबी न्यूज), गृहमंत्री अमितशाह की माओबाद मुक्त भारत की निर्धारित समय सीमा के अंतिम दिन 9 नक्सलवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण किया है।
गढ़चिरौली जिले में 30 लाख रुपये के इनाम वाले नौ नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। ये सभी छत्तीसगढ़ में सक्रिय इंद्रावती क्षेत्रीय समिति और राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रीय समिति के सक्रिय सदस्‍य थे। गढ़चिरौली पुलिस ने उन्हें संविधान की प्रतियां सौंपकर मुख्यधारा में शामिल होने का स्वागत किया।
एसपी नीलोत्पल ने बताया कि गढ़चिरौली जिले में अब केवल छह सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली ही सक्रिय बचे हैं।

March 31, 2026

बिहार के मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मृत्यु कई घायल

Posted on 31.03.2026 Time 03.24 PM Tuesday, Bihar, Patna, Mandir stempad

पटना, 31 मार्च 26, नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मच गई। मंदिर में भगदड़ से 8 महिला श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक अफवाह फैल गई इस के कारण भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती  है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।

March 30, 2026

एक अप्रैल से शुरू होगी जनगणना

Census 2027

Posted on 30.03.2026 Time 5.44 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल 26, जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। यह 16 वीं जनगणना होगी। महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा जनगणना दो चरणों में आयोजित होगी।

पहले चरण में, घर-घर की सूची बनाना और स्व-गणना की जाएगी। घर की सूची बनाने का कार्य एक अप्रैल से 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा।

आयुक्त ने कहा कि जनगणना 2027 में स्व-गणना की सुविधा, घर-घर की सूची बनाने से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि में की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा। पहले चरण के प्रश्न पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं और दूसरे चरण के प्रश्न उचित समय पर प्रकाशित किए जाएंगे। श्री नारायण ने बताया कि जाति गणना जनगणना के दूसरे चरण में की जाएगी। जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि डेटा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एकत्र किया जाएगा और जनता के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। जनगणना 2027 की विभिन्न गतिविधियों के प्रबंधन और निगरानी के लिए एक वेब-आधारित पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक- एचएलबी का निर्माण वेब मैपिंग एप्लिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।

The first phase of Census 2027 will begin on April 1. This will be the 16th census. The census will be conducted in two phases, Registrar General and Census Commissioner Mrutyunjay Kumar Narayan told reporters. In the first phase, house-to-house enumeration and self-enumeration will be done. The house listing will be done over a period of 30 days from April 1.

नवीन और नीतीश के विधान सभा, विधान परिषद से इस्तीफे

Neetish Kumar

पटना, 30 अप्रैल 26, राज्य सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष nitin नवीन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधान मंडल के सदनों से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों ही 16 मार्च को राज्यसभा के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए।

आज नीतीश कुमार ने विधान परिषद से त्यागपत्र दिया तो नितिन नबीन ने विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया।

कांग्रेस ने जनजातियों को नक्सलवाद की आग में धकेला: शिंदे

Loksabha Debate

Posted on 30.03.2026 Time 04.57 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च 26,शिव सेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि कांग्रेस ने जनजातीय समुदायों और और पिछड़ों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्हें नक्सलवाद की आग में धकेल दिया। श्री शिंदे आज लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद की समाप्ति के प्रयासों पर चर्चा में भाग ले रहे थे। वामपंथी उग्रवाद मुक्त भारत विषयक चर्चा की शुरुआत शिंदे ने ही की।

Shiv Sena MP Shrikant Shinde has said that the Congress did not pay attention to the development of tribal communities and backward classes. pushed them into the fire of Naxalism. Shri Shinde was participating in a discussion on efforts to end Left Wing Extremism in the Lok Sabha today. It was Shinde who initiated the discussion on Left Wing Extremism Free India.

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने के नरेन्‍द्र मोदी सरकार, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी।

श्री शिंदे ने कहा कि मोदी सरकार ने जनजातिय समुदायों, गरीबों और हाशिए पर रहने वालों का विश्वास फिर से हासिल कर लिया है। श्री शिंदे ने कहा कि सरकार उन्हें सशक्त बना रही है और लाल गलियारे को अब विकास गलियारे में बदला जा रहा है। शिवसेना सांसद ने कहा कि कभी दो सौ जिलों में फैला वामपंथी उग्रवाद अब घटकर केवल तीन जिलों तक रह गया है।

« Newer PostsOlder Posts »