Web News

www.upwebnews.com

यूजीसी विनियम, 2026 का उद्देश्य महत्वपूर्ण, परंतु विनियमों में स्पष्टता और संतुलन आवश्यक : अभाविप।

January 27, 2026

यूजीसी विनियम, 2026 का उद्देश्य महत्वपूर्ण, परंतु विनियमों में स्पष्टता और संतुलन आवश्यक : अभाविप।

    UGC Regulations 2026यूजीसी ने जारी किए नए नियम

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2026, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी अधिसूचना “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026” का उद्देश्य महत्वपूर्ण है, परंतु इन विनियमों में स्पष्टता और संतुलन अत्यंत आवश्यक है।अभाविप मानती है कि यूजीसी तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों को लोकतंत्र में अंतर्निहित भावना को अक्षुण्ण रखना चाहिए, जहाँ प्रत्येक नागरिक के पास समान अधिकार हों और भारत भेदभाव मुक्त तथा समता युक्त बने।

अभाविप सदैव ही शैक्षिक परिसरों में सकारात्मक और समतायुक्त परिवेश बनाने की दिशा में कार्य करती रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन की पक्षधर रही है। आगामी वर्षों में ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को सिद्ध करने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। यूजीसी के इस समता संबंधी विनियम के कुछ प्रावधानों और शब्दावली को लेकर समाज, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच जो अस्पष्टता और भ्रांतियाँ उत्पन्न हो रही हैं, इनपर यूजीसी को त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की विभाजनकारी स्थिति उत्पन्न न हो सके। ध्यातव्य हो, यह विषय वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है अतः अभाविप मानती है कि यूजीसी को इस संदर्भ में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए न्यायालय में शीघ्र हलफनामा दाखिल करना चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, “शैक्षणिक परिसरों में सौहार्द एवं समानता सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है, जिसके लिए अभाविप ने सदैव प्रयास किए हैं। शैक्षणिक परिसरों में सभी वर्गों के लिए सामाजिक समानता होनी चाहिए तथा परिसरों में किसी भी प्रकार के भेदभावों के लिए कोई स्थान नहीं हैं। इस विनियम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं हितधारकों के मध्य भ्रांतियाँ व्याप्त हैं, जिन पर यूजीसी को सभी हितधारकों से संवाद करते हुए संबंधित भ्रांतियों को दूर करने हेतु तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए। लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा सभी विद्यार्थियों के लिए भेदभाव-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

Letter ABVP

ये हैं यूजीसी के नए नियम

UGC Regulations 2026

    यूजीसी ने जारी किए नए नियम

1881254_UGC-Promotion-of-Equity-in-HEIs-Regulations-2026(1)

नियम पढ़ने के लिए लिंक पर दो बार क्लिक करें

University Grants commission UGC Rules

यूजीसी रूल

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2016, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग University Grants commission UGC ने 13 जनवरी को अधिसूचित नियमों को 14 जनवरी को जारी के दिया।

🖇️Read the UGC Regulations: ugc.gov.in/pdfnews/188125…

 

January 26, 2026

बीबीसी के पूर्व संवाददाता मार्क टुली का निधन

नई दिल्ली 26 जनवरी 2026, भारत में बीबीसी के पूर्व संवाददाता मार्क टुली का रविवार , 25 जनवरी को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। मार्क टुली सेवानिवृति के बाद भारत में ही बस गए थे। उन्होंने लगभग 4 दशक तक पत्रकारिता की, इसमें 3 दशक भारत में बीबीसी के लिए रिपोर्टिंग की।

मार्क टुली कई महीने से बीमार थे। उनका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें भारत और भारतीय संस्कृति से खास लगाव था। सनातन धर्म का बहुत सम्मान करते थे। ईसाई होने के बावजूद हमेशा हाथ में कलावा बांधते थे।

उन्होंने 1971 का भरता पाक युद्ध, आपात काल, अयोध्या आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बेबाक रिपोर्टिंग की। वे भारत में बीबीसी की पहचान बन गए थे। टुली को 1992 में अयोध्या में 6 दिसंबर को दूसरी कर सेवा और विवादित ढांचा ध्वंस के दौरान कारसेवकों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने साहसिक पत्रकारिता की। उन्हें तथ्यात्मक रेडियो पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

मार्क टुली सेवानिवृति के बाद लंदन चले गए थे। लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। कुछ समय बाद ही दिल्ली लौट आए और भरता को ही अपना देश और दिल्ली को घर बना लिया। यहीं रविवार को अंतिम साँस ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

January 23, 2026

वरिष्ठ पत्रकार विनोद बागी की पत्नी का निधन

वाराणसी, 23 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार विनोद बागी की पत्नी श्रीमती माधुरी वर्मा (65) का 22 जनवरी की शाम निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थीं। कल शाम ही पार्थिव शरीर को अग्नि को समर्पित कर दिया गया।

श्री बागी उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के प्रदेश उपाध्यक्ष और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। वे वाराणसी इकाई के अध्यक्ष भी हैं। श्री बागी लोकतंत्र सेनानी हैं।

श्रीमती माधुरी वर्मा के निधन पर उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह और महामंत्री आनंद कर्ण ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पत्रकारिता का मूल आधार है सत्य, निष्पक्षता व जनहित -राजीव

ललितपुर। मां सरस्वती जी के अवतरण दिवस (बसंत पंचमी) एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म जयंती पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब रजि. के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने की। वहीं संचालन महामंत्री अमित सोनी ने किया।

इस मौके पर मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्र्यापण किया गया। वहीं नेताजी के आदर्शो पर चलने आवाहन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि पत्रकारिता का मूल आधार सत्य निष्पक्षता और जनहित है। मां सरस्वती जी के आर्शीवाद से ही सशक्त होता है। पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन पाल की पूज्यनीय माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं प्रकट की गयीं। इस मौके पर प्रेस क्लब संरक्षक संतोष शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, पवन संज्ञा, अजित जैन भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, अजय तिवारी नीलू, डा. संजीव जैन बजाज, कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, राजीव कुमार शुक्ला, जसपाल सिंह, अजय बरया, प्रमोद गोस्वामी, सौरभ कुमार, अशोक तिवारी, बृजेश तिवारी, अशोक गोस्वामी, अनूप सेन, बृजेश पंथ, रविशंकर सेन, अक्षय दिवाकर, रवि जैन चुनगी, अनूप मोदी, विनीत चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मो. नसीम खान, राहुल कुमार जैन, रमेश रायकवार, अमित पाण्डेय, राहुल शुक्ला, विकास त्रिपाठी, संजना सिंह, हरीशंकर अहिरवार, सर्वदेश तिवारी, अनूप राठौर, राहुल चौबे, अजितेश भारती, पुष्पा झा, अजय तोमर, नीरज सुडेले, संजीव नामदेव, जयेश बादल, अमित जैन मोनू, पूजा कश्यप, अजय श्रीवास्तव, संभव सिंघई, बिहारी लाल सविता, निहाल सेन पटना, हितेन्द्र जैन, शिब्बू राठौर, अमित लखेरा, सुनील सैनी, शैलेन्द्र सिन्हा, सुनील जैन, अजित सिंह, संजय ताम्रकार, विनोद मिश्रा, संदीप शर्मा, दिव्यांश शर्मा, आशीष तिवारी, सूरज सिंह राजपूत, मनोज वैद्य, पंकज रैकवार, अमित राठौर, शुभम पस्तोर, स्वतंत्र रिछारिया, सोनम यादव, आशीष पाण्डेय, दीपक जैन, महेश वर्मा, अर्जुन झा, आलोक खरे, आकाश ताम्रकार, कमलेश साहू, राहुल साहू खिरिया, बलराम पचौरा, आरिफ खान, भगवत नारायण श्रोती, कपिल नायक भैंसाई, अजय सिंह, दीपक पाराशर, शैलेश जैन पिन्टू, मनीष सोनी, दीपक सोनी, नितिन गिरि, संजय जैन रिंकू, आलोक चतुर्वेदी, नीतेश जैन, भूपेन्द्र सोनी, कृष्णकांत सोनी, विकास सोनी, इमरान खान, बाबा कुरैशी, सौरभ गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह गौतम, अजय जैन अज्जू, मनीष जैन, साहिल, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप रिछारिया, राजेश कुमार राठौर, महेन्द्र सिंह बुन्देला, रामप्रताप सिंह, के पी यादव सहित अनेकों पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »