Web News

www.upwebnews.com

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 195 रुपए की वृद्धि

April 1, 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 195 रुपए की वृद्धि

Gas cylinder lpg
नई दिल्ली, 01 अप्रैल 2016, महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा कीमत अब 2,078 रुपये 50 पैसे हो गई है। इसी तरह, कोलकाता में व्यावसायिक एलपीजी की कीमत बढ़कर 2,208 रुपये, मुंबई में 2,031 रुपये और चेन्नई में 2,246 रुपये 50 पैसे हो गई है। 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की संशोधित कीमत आज से लागू हो गई है।
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में अनिश्चितता के बावजूद भी देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तीस लाख के इनामी 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Posted on 01.04.2026 Time 09.34 AM
Maharashtra, Gadhchiroli, Maoism, Nxal Activities surrender, News UP Samachar,
मुंबई, 31 मार्च 26, (पीबी न्यूज), गृहमंत्री अमितशाह की माओबाद मुक्त भारत की निर्धारित समय सीमा के अंतिम दिन 9 नक्सलवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण किया है।
गढ़चिरौली जिले में 30 लाख रुपये के इनाम वाले नौ नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। ये सभी छत्तीसगढ़ में सक्रिय इंद्रावती क्षेत्रीय समिति और राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रीय समिति के सक्रिय सदस्‍य थे। गढ़चिरौली पुलिस ने उन्हें संविधान की प्रतियां सौंपकर मुख्यधारा में शामिल होने का स्वागत किया।
एसपी नीलोत्पल ने बताया कि गढ़चिरौली जिले में अब केवल छह सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली ही सक्रिय बचे हैं।

March 31, 2026

बिहार के मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मृत्यु कई घायल

Posted on 31.03.2026 Time 03.24 PM Tuesday, Bihar, Patna, Mandir stempad

पटना, 31 मार्च 26, नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मच गई। मंदिर में भगदड़ से 8 महिला श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक अफवाह फैल गई इस के कारण भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती  है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।

BSNL की कई रूटों पर ओएफसी कटीं, संचार सेवा गड़बड़ाई

Breaking News UP Web News

अमरोहा,मेरठ, बिजनौर और आगरा रूटों पर संचार सेवा बाधित
Post on 31.3.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।
वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन हजारों मोबाइल धारकों के लिए खासी परेशानी भरा रहा।बीएसएनएल व अन्य कंपनियों के उपभोक्ता कई घंटे नेटवर्किंग से जूझते रहे। अमरोहा,बिजनौर मेरठ,आगरा रुटों पर ओएफसी कट गई। परेशानी मोबाइल फोन उठानी पड़ी।
मंगलवार को कई रूटों पर ओएफसी कटने से BSNL बीएसएनएल की नेटवर्किंग बुरी तरह से धड़ाम रहीं। मुरादाबाद से अमरोहा, बिजनौर व मेरठ और आगरा रुट ज्यादा प्रभावित रहा। साल के अंतिम कामकाज के चलते संचार सेवाओं पर असर पड़ा। भूमिगत कार्यों से ओएफसी कटने से संचार सेवा बाधित हुईं। बीएसएनएल की मोबाइल सेवा बाधित होने से उपभोक्ता आपस में बातचीत के लिए जूझते नजर आएं। इंटरनेट बाधित होने का असर व्हाट्स एप पर आने जाने वाले संदेशों पर भी पड़ा। बड़ी संख्या में तमाम मैसेज डिलीवर्ड नहीं हुए।

वर्जन–
बीएसएनएल के डीजीएम एस एस बर्थवाल का कहना है कि कुछ स्थानों पर ओएफसी कटने से संचार सेवा कुछ देर बाधित हुईं। पर अब ओएफसी जुड़ने से विभागीय सेवा बहाल हो गई।

एयरटेल, जियो समेत आदि के मोबाइल फोन उपभोक्ता खराब नेटवर्क से जूझते रहे

March 30, 2026

दिल्ली-आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा टला

पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में लटका ट्रैक्टरों से भरा कंटेनर
मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-2) पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्लाईओवर पर ट्रैक्टरों से लदा अनियंत्रित कंटेनर पुल की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए बाहर की ओर हवा में लटक गया। गनीमत रही कि कंटेनर नीचे नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टरों से भरा कंटेनर दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था। गोविंद नगर क्षेत्र के फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कंटेनर सीधे लोहे और कंक्रीट की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग पूरी तरह टूट गई और कंटेनर का अगला हिस्सा तथा एक पहिया पुल से बाहर हवा में लटक गया।
मच गई अफरा-तफरी
घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दृश्य बेहद खौफनाक था और ऐसा लग रहा था कि कंटेनर किसी भी समय नीचे गिर सकता है। हालांकि, वाहन का पिछला हिस्सा पुल पर फंसा रहने से वह गिरने से बच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।
चालक सुरक्षित, राहत कार्य जारी
इस हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पुल के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया और क्रेन की मदद से कंटेनर को सुरक्षित हटाने का कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना या वाहन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

« Newer PostsOlder Posts »