Web News

www.upwebnews.com

NUJI हैदराबाद बैठक में 26 राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे

April 23, 2026

NUJI हैदराबाद बैठक में 26 राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे

हैदराबाद में शुरू हुई एनयूजेआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकें

तेलंगाना श्रम विभाग मंत्री गड्डम विवेक वेंकटस्वामी

हैदराबाद, 23 अप्रैल :नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन तेलंगाना स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन (टीएसजेयू) के तत्वावधान में हैदराबाद में भव्य रूप से शुरू हुआ। गुरुवार को शहर के चिक्कडपल्ली स्थित होटल श्री वेदा प्रीमियम में आयोजित इन बैठकों में तेलंगाना राज्य के श्रम एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. गड्डम विवेक वेंकटस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर मंत्री विवेक ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया “चौथा स्तंभ” के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशभर के पत्रकार कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इन समस्याओं पर चर्चा के लिए इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन एक शुभ संकेत है।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए मीडिया प्रतिनिधि पत्रकारों की समस्याओं पर दो दिनों तक विस्तृत चर्चा करेंगे। इस बैठक में आमंत्रित किए जाने पर मंत्री ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

मंत्री ने कहा कि योग्य पत्रकारों को जल्द ही तेलंगाना सरकार की ओर से एक्रिडिटेशन कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में पत्रकारों के लिए और अधिक कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं और उनके कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार विशेष कदम उठा रही है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष हनुमान्ला झांसी रेड्डी, एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण, टीएसजेयू के राज्य अध्यक्ष एवं महासचिव पुरुषोत्तम नारगौनी और तोकला अनिल कुमार, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के चेयरमैन नागेश्वर राव, एनयूजे (आई) के सचिव मेरुगु चंद्रमोहन, राजू पटेल, अरुण कुमार, पावुशेट्टी श्रीनिवास, कंदिकोंडा मोहन, चिर्रगोनी उदय दीर, उप्पलांची नरेंद्र, पोचमपल्ली रजिता, नागराजु, श्रीनाथ, अवुनुरी संपत, गट्टू महेश गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी राजीव शुक्ल, अनिल शर्मा भाग ले रहे हैं।

मिर्जापुर में 9 लोग जिंदा जले, 2 अन्य की भी मृत्यु

Posted on 23.04.2026 Time 12.45 PM , Meerzapur, Accident 

मिर्जापुर, 23 अप्रैल 2026, मध्य प्रदेश के मैहर से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। जबकि हादसे में 2 अन्य की मृत्यु हुई है।

हादसा बुधवार की रात 12 बजे के बाद हुआ। पुलिस के अनुसार थाना जिगना क्षेत्र के रामपुर गांव के अरुण सिंह का परिवार नौ साल के बेटे शिव का मुंडन कराने बोलेरो से मैहर गया था। ये परिवार मैहर से मिर्जापुर लौट रहा था। बोलेरो में पंकज सिंह, बीना, वंदना, पीयूष, प्रियंका, कार्तिकय, सोनम सवार थे। विष्णु बोलेरो चला रहा था।

रीवा मार्ग पर ट्रेलर और कर की टक्कर हो गई थी। इसी बीच ट्रेलर ने ट्रक को टक्कर मार दी। तभी पीछे से तेज गति से आई बोलेरा कर ट्रक से जा भिड़ीं। इससे बॉलरों में आग लग गई। दुर्घटना में बॉलरों पिचक गई। इससे सभी फैंस गए और जिंदा जल गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तेज लपटों के कारण किसी को भी बचाया नहीं जा सका। सभी 9 लोग जिंदा जल गए। दुर्घटना में एक अन्य कर चालक और ट्रक क्लीनर की भी मृत्यु हो गई। हादसे में कुल 11 लोगों की मृत्यु हुई है।

राष्ट्रपति, पीएम और सीएम ने शोक जताया

दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन शुरू

Posted on 23.04.2026 Thursday Time 07.48 AM, Chamoli, Uttarakhand News, Uk News, Uttarakhand Samachar, Badrinath Dham

देहरादून, 23 अप्रैल 2026, गुरुवार ( उत्तराखंड समाचार), चमोली जिला स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6  बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रों के बीच पुजारियों ने कपट खोले। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किया है।

प्रशासन के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धामों की तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ, खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

— मुरादाबाद के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मुरादाबाद/ देवभूमि उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। इसी क्रम में बुधवार 22 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही देशभर से पहुंचे हजारों भक्तों ने बाबा भगवान शिव के स्वरूप बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान संपन्न हुए। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुरादाबाद से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने देश और दुनिया की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार यात्रा में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार केदारनाथ धाम हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और चार धाम यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित

April 20, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को और बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को खुलेंगे

देहरादून, 20 अप्रैल 26, कल से शुरू हुई गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन ने यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस बीच, केदारनाथ मंदिर को पुष्पों से सजाने का काम शुरू हो गया है। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी प्रतिमा की पालकी रात्रि विश्राम के लिए गौरीकुंड पहुंच गई है। इसके अलावा, चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिला और पुलिस प्रशासन ने सुचारू और सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

« Newer PostsOlder Posts »